Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Republic Day 2024: 10 सालों में PM Modi की पगड़ी का बदलता स्टाइल, हर साल खास संदेश देते हैं प्रधानमंत्री; देखें तस्वीरें

    Updated: Fri, 26 Jan 2024 11:32 AM (IST)

    PM Narendra Modis Turban भारत आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी वॉर मेमोरियल पहुंचे और वहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर ...और पढ़ें

    पीले रंग की पगड़ी और सफेद कुर्ता-पजामा नजर आए पीएम मोदी (सोशल मीडिया)
    पीले रंग की पगड़ी और सफेद कुर्ता-पजामा नजर आए पीएम मोदी (सोशल मीडिया)

    ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। भारत आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस समारोह मना रहा है। इस मौके पर देश और दुनियाभर से भारत को बधाइयां दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को बधाई दी है। गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी वॉर मेमोरियल पहुंचे और देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम के स्वागत के लिए वॉर मेमोरियल पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। दरअसल, हर साल की तरह इस साल भी पीएम मोदी का लुक चर्चा में है।

    पीले रंग की पगड़ी और सफेज कुर्ता-पजामा

    इस बार पीएम मोदी बांधनी साफा पहने नजर आए। इस साफे में कई रंगों का मेल है, लेकिन पीला रंग काफी निखर रहा है। माना जा रहा है कि यह पीला रंग भगवान राम से जुड़ा हुआ है और पीएम मोदी ने भगवान राम की ओर अपनी श्रद्धा दिखाने के लिए यह रंग चुना है। साफे के साथ पीएम मोदी ने सफेद रंग का कुर्ता और चूड़ीदार पजामा पहना है। इसके ऊपर उन्होंने भूरे रंग का जैकेट भी पहना है।

    हर बार चर्चा में रहा पीएम मोदी का लुक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लुक हर साल चर्चा में रहता है। दरअसल, हर साल वह अपनी पगड़ी के जरिए एक खास मैसेज देने की कोशिश करते हैं। इन तस्वीरों में पीएम मोदी का प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद से अब तक का खास लुक।

    पिछले साल गणतंत्र दिवस के दिन ही वसंत पंचमी भी थी, जिसकी झलक पीएम मोदी के पोशाक में साफ तौर पर दिखाई दे रही थी। दरअसल, पीएम मोदी ने लहरिया पगड़ी पहनी थी, जो पूरे देश को बसंती का संदेश दे रहा था।

    खबरें और भी

    साल 2022 में पीएम मोदी एक अलग अंदाज में नजर आए थे। उस दौरान पीएम मोदी ने उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी पहनी थी। उस टोपी पर एक स्ट्रीप था, जिसपर ब्रह्म कमल लगा हुआ था। इसके साथ ही, उन्होंने एक अंगोछा भी लिया था।

    साल 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बेहद अलग पगड़ी पहनी थी। उस साल पीएम मोदी ने जामनगर के शाही परिवार से तोहफे में मिली 'हलारी पगड़ी' पहनी थी। साथ ही, उन्होंने शॉल लिया था और सफेद कुर्ता-पजामा पर ग्रे रंग का जैकेट पहना था।

    साल 2020 में कोविड काल के दौरान भी पीएम मोदी को भगवा रंग की पगड़ी पहने देखा गया था। उस दौरान भी उनका लुक काफी शानदार लग रहा था और काफी चर्चा में रहा था।

    साल 2019 में भी पीएम मोदी की पगड़ी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। दरअसल, पीएम मोदी भगवा रंग की पगड़ी पहनकर कर्तव्य पथ पहुंचे थे। दरअसल, पगड़ी में पीला और लाल रंग भी था, जो पीएम मोदी के फैंस को काफी पसंद आया था।

    साल 2018 में पीएम मोदी बहुरंगी पगड़ी पहने नजर आए थे। इस पगड़ी में हरा, लाल, पीला, भगवा और नीला रंग का मेल था। साथ ही, उस पर बंधनी डिजाइन किया गया था। पीएम मोदी ने सफेद रंग का कुर्ता-पजामा पहना था, जिस पर काले रंग का जैकेट था।

    यह भी पढ़ें: Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर 'अनंत सूत्र' का संदेश, 150 साल पुरानी साड़ी बढ़ा रही शोभा; संस्कृति मंत्रालय की सराहनीय पहल

    साल 2017 में पीएम मोदी गुलाबी रंग के पगड़ी पहने नजर आए थे। इसके साथ ही, पीएम मोदी ने सफेद रंग का कुर्ता और चूड़ीदार पजामा पहना था, जिसपर काले रंग की जैकेट पहनी हुई थी।

    साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूरे रंग का जोधपुरी पोशाक पहना था। इसके साथ ही, पीले रंग की पगड़ी बांधी थी। पीएम मोदी का जोधपुरी लुक उनके प्रशंसकों को काफी अलग और खास लगा था।

    साल 2015 का गणतंत्र दिवस पीएम मोदी का प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद का पहला गणतंत्र दिवस था। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थानी पगड़ी बांधी थी। रंग-बिरंगी बंधनी डिजाइन की पगड़ी के साथ पीएम मोदी ने काले रंग का सफारी सूट पहना था। 

    यह भी पढ़ें: Republic Day 2024: रूसी एंबेसी ने खास अंदाज में भारत को दी गणतंत्र दिवस की बधाई, बॉलीवुड गाने पर जमकर नाचे कर्मचारी; Video