Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? ढाका के प्रत्यर्पण अनुरोध पर गहन जांच कर रहा है भारत

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 11:41 PM (IST)

    केंद्र सरकार ने संसद की स्थायी समिति को सूचित किया है कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यावर्तन का अनुरोध सक्षम अधिकारियों द्वारा ...और पढ़ें

    बांग्लादेश के शेख हसीना के प्रत्यावर्तन का अनुरोध 'जांच' के अधीन- केंद्रीय समिति

    बांग्लादेश के शेख हसीना के प्रत्यावर्तन का अनुरोध 'जांच' के अधीन- केंद्रीय समिति

    HighLights

    1. केंद्र सरकार ने संसदीय स्थायी समिति को सौंपी प्रत्यर्पण अनुरोध की स्टेटस रिपोर्ट

    2. संसदीय समिति के सामने आया शेख हसीना के प्रत्यर्पण का संवेदनशील मुद्दा

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने संसद की स्थायी समिति को सूचित किया है कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यावर्तन का अनुरोध सक्षम अधिकारियों द्वारा संबंधित कानूनों और स्थापित प्रक्रियाओं के अनुसार जांचा जा रहा है।

    विदेश मामलों पर संसदीय स्थायी समिति जिसके अध्यक्ष कांग्रेस सांसद शशि थरूर हैं, की नौवीं रिपोर्ट पर सरकार की कार्रवाई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट गुरुवार को संसद में पेश की गई।

    समिति ने बांग्लादेश सरकार के अनुरोध पर गौर किया, जिसमें हसीना के खिलाफ अनुपस्थिति में मौत की सजा दिए जाने के बाद प्रत्यावर्तन मांगा गया है। समिति ने केंद्र से इस मामले की प्रगति के बारे में लगातार सूचित रखने को कहा है।

    भारत ने कही ये बात

    समिति ने कहा कि हसीना का भारत में रहना देश की सभ्यतागत मूल्यों और मानवीय परंपरा पर आधारित है, जो गंभीर संकट या अस्तित्व के खतरे का सामना कर रहे व्यक्तियों को शरण देता है।

    सरकार ने स्पष्ट किया कि हसीना को भारत में कोई राजनीतिक मंच या गतिविधि करने की अनुमति नहीं दी गई है। भारत का सिद्धांत है कि उसका क्षेत्र किसी अन्य देश के विरुद्ध राजनीतिक गतिविधियों के लिए उपयोग नहीं होगा।

     

    खबरें और भी