'कोई बेईमानी करेगा तो छोड़ेंगे नहीं', बागी सांसदों को संजय राउत की चेतावनी
संजय राउत ने महाराष्ट्र में सांसदों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया और बागी सांसदों को इस्तीफा देकर जाने की चेतावनी दी। उन्होंने 'ऑपरेशन टाइगर' का जिक्र ...और पढ़ें
HighLights
संजय राउत ने महाराष्ट्र में सांसदों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया।
बागी सांसदों को इस्तीफा देकर जाने की चेतावनी, 'छोड़ेंगे नहीं'।
'ऑपरेशन टाइगर' के तहत 15-15 करोड़ रुपये देने का दावा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) में टूट की खबरों को लेकर पार्टी के प्रवक्ता संजय राउत ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि महाराष्ट्र में सांसदों की खरीद फरोख्त की गई। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिस किसी को जाना है वह इस्तीफा देकर जाए।
उन्होंने कहा, "कोई बेईमानी करेगा तो छोड़ेंगे नहीं। जिसको जाना है इस्तीफा दे और जाए। किसी ने साईबाबा की शपथ ली तो किसी ने मां की शपथ ली। जनता अब चुप नहीं बैठेगी। बागी सांसदों को छोड़ेंगे नहीं, शिवसेना हमारी मां है।"
'सांसदों को खरीदा गया'
संजय राउत ने आगे कहा, " ऑपरेशन टाइगर की चर्चा हो रही है। सांसदों को 15-15 करोड़ रुपए दिए गए हैं। कल 11 बजे संसदीय दल की बैठक है। अभी तक हम सभी साथ हैं और हम सबका अध्यक्ष एक है। बीजेपी शिवसेना को तोड़ने की कोशिश कर रही।" पीसी में अरविंद सावंत और अनिल देसाई भी मौजूद रहे।
'जारी किया व्हिप'
संजय राउत का कहना है, "मेरे पास जानकारी है कि हर सांसद को 15-15 करोड़ रुपये दिए गए, जिसके बाद वे नांदेड़ और पुणे समेत तीन जगहों से चार्टर फ्लाइट में सवार हुए। हमने कल होने वाली संसदीय दल की बैठक के लिए व्हिप जारी किया है। अरविंद जी (अरविंद सावंत) ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा है।"
खबरें और भी
राउत का विवादित बयान
कभी गली-मोहल्लों की तीखी बहसों, गांवों की चौपालों और कॉलेज के अड्डों तक सीमित रहने वाले बेहद आपत्तिजनक अपशब्द अब मुख्यधारा की राजनीति का हिस्सा बन गए हैं। बुधवार को शिवसेना (यूबीटी) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भाषाई मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए एक लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस में 'ब...स...दी' और 'गु...उ' जैसे भद्दे गाली-गलौज वाले शब्दों का इस्तेमाल किया।
संजय राउत पार्टी बदलकर जाने वाले दलबदलू नेताओं पर अपना गुस्सा निकाल रहे थे। चौंकाने वाली बात यह रही कि कैमरे के सामने इन अपशब्दों को बोलने के बाद उन्हें जरा भी पछतावा नहीं था। उन्होंने ऑन-कैमरा पत्रकारों से कहा, मैं सामना का संपादक हूं, मुझे भाषा का ज्ञान है।"
बागियों के फैसले का उड़ाया मजाक
जैसे ही खबरें सामने आईं कि शिवसेना के यूबीटी विधानसभा के नौ सांसदों में से छह से सात सांसद वॉकआउट करने की तैयारी कर रहे हैं, राउत ने संदिग्ध बागियों को कायर लोमड़ी करार दिया और चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली जाने के उनके फैसले का मजाक उड़ाया। फिर भी, उनका यह साहस इस बात पर जोर देने के साथ बेमेल लग रहा था कि कोई भी दलबदल नहीं कर रहा है।
राउत ने बार-बार दावा किया कि "गलत तस्वीर पेश की जा रही है" और राज्यसभा के दो सदस्यों सहित सभी 11 सांसद ठाकरे के साथ 100% हैं।
यह भी पढ़ें: TMC के बाद शिवसेना (UBT) में बड़ी टूट! स्पीकर से मिलने दिल्ली पहुंचे 6 सांसद, राउत बोले- करोड़ों का ऑफर दिया गया