Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    100 साल पुरानी हवेली में मिले खजाने का खुला राज, 66 किलो चांदी बरामद

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 05:30 AM (IST)

    जयपुर पुलिस ने करीब 10 माह पुराने एक बड़े खजाना चोरी मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके पास करीब पौने दो करोड़ रुपये कीम ...और पढ़ें

    100 साल पुरानी हवेली में मिले खजाने का खुला राज, 66 किलो चांदी बरामद (AI Generated)

    100 साल पुरानी हवेली में मिले खजाने का खुला राज, 66 किलो चांदी बरामद (AI Generated)

    HighLights

    1. हवेली को तोड़ने के दौरान ठेकेदार व चार श्रमिकों को मिली थी तिजोरी

    2. 10 महीने बाद जयपुर पुलिस ने पांच आरोपितों को किया गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, जयपुर। जयपुर पुलिस ने करीब 10 माह पुराने एक बड़े खजाना चोरी मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके पास करीब पौने दो करोड़ रुपये कीमत की 66 किलो 400 ग्राम चांदी बरामद की गई।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि त्रिपोलिया बाजार में करीब 100 वर्ष पुरानी एक हवेली को तोड़ने के दौरान ठेकेदार और चार श्रमिकों को दीवार में एक तिजोरी मिली थी, जिसमें चांदी की बड़ी सिल्लियां और बड़ी संख्या में कीमती आभूषण थे।

    उन्होंने इस खजाने को आपस में बांट लिया। बाद में हवेली के मालिक राहुल सेठी को एक व्यक्ति ने पुरानी तिजोरी में खजाना मिलने और ठेकेदार व श्रमिकों के आपस में बांटने के बारे में बताया।

    इस पर उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच के बाद ठेकेदार और श्रमिकों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने हवेली तोड़ने के दौरान जंग लगी पुरानी तिजोरी में चांदी की कई सिल्लियां, सिक्कों सहित अन्य आभूषण मिलने की बात स्वीकार कर ली।

    पुलिस उपायुक्त करण शर्मा ने बताया कि राहुल ने करीब 10 माह पहले जर्जर पुश्तैनी हवेली गिराकर नया निर्माण करने के लिए महेश मल्होत्रा को ठेका दिया था। हवेली तोड़ते समय करीब नौ माह पहले ठेकेदार और श्रमिकों को खजाना मिला था, जिसके बारे में राहुल को पिछले माह जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

    खबरें और भी

    राहुल का दावा था कि करीब 45 किलो की 10 से 15 चांदी की सिल्लियां, करीब 15 सोने के सिक्के और आठ से 10 हजार चांदी के सिक्के ठेकेदार और श्रमिकों को पुरानी तिजोरी में मिले हैं।

    पुलिस ने लंबी जांच और कड़ाई से पूछताछ के बाद शनिवार देर शाम ठेकेदार महेश और श्रमिकों जगदीश, रजत, अनुज और पप्पू को गिरफ्तार कर लिया।

    गड्ढा खोदकर दबाया खजाना पुलिस उपायुक्त ने बताया कि खजाना मिलने के बाद ठेकेदार महेश ने एक जेसीबी मशीन, कुछ ट्रैक्टर और अन्य मशीनरी खरीद ली।

    पुलिस थाना अधिकारी राकेश ख्यालिया ने बताया कि आरोपितों ने कुछ चांदी और आभूषण तो बेच दिए, लेकिन 66 किलो चांदी जामदोली के जंगल में गड्ढा खोदकर दबा दी। आरोपित इस खजाने को बाद में निकाल कर बेचना चाहते थे।