मलयेशिया के फ्री वीजा पर भारतीय उच्चायोग ने जारी की एडवाइजरी, नौकरी पाना पड़ेगा भारी!
भारतीय उच्चायोग ने मलेशिया की 30 दिन की वीजा-फ्री एंट्री सुविधा का नौकरी के लिए दुरुपयोग न करने की चेतावनी ...और पढ़ें

भारतीय उच्चायोग ने मलेशिया वीजा-फ्री एंट्री के दुरुपयोग पर चेताया (फोटो- रॉयटर्स)
HighLights
भारतीय उच्चायोग ने मलेशिया वीजा-फ्री एंट्री के दुरुपयोग पर चेताया।
नौकरी के झूठे वादे करने वाले एजेंटों से सावधान रहने की सलाह।
वीजा-फ्री सुविधा केवल पर्यटन हेतु, काम की अनुमति नहीं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मलेशिया की 30 दिन के फ्री वीजा और फ्री एंट्री की सुविधा को लेकर भारत ने अपने नागरिकों को चेतावनी दी है। भारत ने नागरिकों से इस सुविधा को इस्तेमाल नहीं करने और नौकरी का झूठा वादा करने वाले एजेंटो से सावधान रहें।
मलेशिया वीजा पर भारत की चेतावनी
कुआंलालपुर में भारतीय उच्चायोग ने भारतीय नागरिकों को आगाह करते हुए कहा, 'काम की तलाश में वीजा फ्री सुविधा के तहत मलेशिया आने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई है।' उसने चेतावनी दी कि कई लोगों को धोखेबाज एजेंट गुमराह कर रहे हैं। जो देश में नौकरी दिलाने का वादा करते हैं।
नियम उल्लंघन पड़ सकता है महंगा
उच्चायोग ने स्पष्ट किया कि वर्क परमिट के बिना इस तरह रहने पर तय सीमा से ज्यादा रुकने, अवैध प्रवासी का दर्जा मिलने, आर्थिक और शारीरिक शोषण, हिरासत में लिए जाने और मलेशियाई आप्रवासन नियमों के तहत कड़ी कानूनी का सामना करना पड़ सकता है।
सिर्फ पर्यटन के लिए वीजा फ्री एंट्री
उच्चायोग ने साफ तौर पर कहा है कि भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए उपलब्ध 30 दिनों की वीजा-फ़्री प्रवेश सुविधा केवल पर्यटन और पारिवारिक या सामाजिक मुलाकातों के लिए है। इसके तहत किसी भी प्रकार का काम करने की अनुमति कानूनी तौर पर नहीं है।
नौकरी करने वालों के लिए नियम अलग
एडवाइजरी में साफ तौर पर कहा गया है कि जो भारतीय नागरिक रोजगार के सिलसिले में मलेशिया जाना चाहते हैं उनके पास वैध वर्क परमिट या रेफरेंस वाला वीजा समेत जरूरी दस्तावेज होने अनिवार्य है।
पर्यटकों के लिए क्या है नियम
असली पर्यटकों को आप्रवासन संबंधी समस्याओं से बचने के लिए यात्रा के दौरान कुछ नियमों को ध्यान में रखना चाहिए। यात्रियों के पास वापसी का कन्फर्म टिकट और होटल बुकिंग की वेरिफाई की जा सकने वाली जानकारी होनी चाहिए।
यात्रा के समय पासपोर्ट कम से कम 6 महीने तक वैध होना चाहिए। मलेशिया पहुँचने से कम से कम तीन दिन पहले ऑनलाइन मलेशिया डिजिटल अराइवल कार्ड यानि MDAC भरना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट के नियमों में बदलाव, कनेक्टिंग यात्रियों को मिलेगी 24 घंटे स्पेशल एस्कॉर्ट सुविधा; गाइडलाइंस जारी
