Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राघव चड्ढा समेत भाजपा में शामिल हुए AAP के तीन राज्यसभा सांसद, नितिन नवीन ने दिलाई सदस्यता

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 06:07 PM (IST)

    आम आदमी पार्टी के तीन राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल हो गए हैं, जिसमें राघव चड्ढा प्रमुख हैं। इस कदम को अरविंद केजरीवाल और पार्टी के लिए एक बड़ा राजनी ...और पढ़ें

    राघव चड्ढा भाजपा में शामिल। (फोटो-एएनआई)

    राघव चड्ढा भाजपा में शामिल। (फोटो-एएनआई)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी को बहुत बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। उसके तीन राज्यसभा सांसद शुक्रवार (24 अप्रैल, 2026) को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। इससे पहले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने इन सांसदों के भाजपा में शामिल होने की घोषणा की थी।

    संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा था, "हमने यह फैसला किया है कि राज्यसभा में आप के दो-तिहाई सदस्य होने के नाते हम भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को भाजपा में मिला लेंगे।"

    नितिन नवीन की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए सात सांसद

    राघव चड्ढा ने दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के कार्यालय में उनसे मुलाकात की और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

    आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका

    इससे पहले राघव चड्ढा ने घोषणा की कि वह आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों में से दो-तिहाई सांसदों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। इस कदम को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है और यह घटनाक्रम पार्टी के भीतर कथित तौर पर उनका कद घटाए जाने की खबरों के कुछ ही हफ्तों बाद सामने आया है।

    शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चड्ढा ने कहा, "हमने फैसला किया है कि हम राज्यसभा में आप के दो-तिहाई सदस्य भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को भाजपा में मिला लेंगे।"

    यह भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले सात सांसद कौन? राघव चड्ढा ने गिनाए नाम; अब कितने MP बचे

    खबरें और भी