Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kerala News: केरल तट पर मछली पकड़ने वाली नाव को जहाज ने मारी टक्कर, दुर्घटना में दो की मौत; चार लोग हुए घायल

    By Agency Edited By: Babli Kumari
    Updated: Mon, 13 May 2024 04:10 PM (IST)

    Kerala News यह दुर्घटना त्रिशूर जिले में मुनक्काकादावु तटीय पुलिस स्टेशन की सीमा से लगभग 16 समुद्री मील दूर हुई जब राज्य के मछुआरे मछली पकड़ने गए थे। ...और पढ़ें

    केरल तट पर हुआ बड़ा हादसा (प्रतिकात्मक फोटो)
    केरल तट पर हुआ बड़ा हादसा (प्रतिकात्मक फोटो)

    पीटीआई, मलप्पुरम (केरल)। केरल तट पर सोमवार तड़के मछली पकड़ने वाली नाव को कथित तौर पर एक जहाज ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

    यह दुर्घटना त्रिशूर जिले में मुनक्काकादावु तटीय पुलिस स्टेशन की सीमा से लगभग 16 समुद्री मील दूर हुई, जब राज्य के मछुआरे मछली पकड़ने गए थे। उन्होंने बताया कि टक्कर के कारण नाव दो हिस्सों में बंट गयी। हालांकि नाव पर छह लोग सवार थे, लेकिन चार को जहाज पर मौजूद लोगों ने बचा लिया।

    तलाशी अभियान के बाद दो लापता मछुआरों के शव बरामद कर लिये गये हैं। वहीं, चार लोगों को चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायलों को लेकर कहा कि वे गंभीर नहीं हैं उनको मामूली चोटें आई है।

    इन धाराओं के तहत मामला किया गया दर्ज 

    मुनक्ककदावु पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि आईपीसी की धारा 280 (जहाज का तेज गति से नेविगेशन), घटना के संबंध में धारा 304ए (लापरवाही से मौत का कारण बनना), और 337 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य से चोट पहुंचाना) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    जहाज नाव के बीच से टकराया

    अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि जहाज कोच्चि से बेपोर होते हुए लक्षद्वीप जा रहा था कि जिसे हिरासत में ले लिया गया। जीवित बचे लोगों ने कहा कि जहाज नाव के बीच से टकराया जिससे वह दो हिस्सों में बंट गई और जिस हिस्से में इंजन था, वह डूब गया, जिससे दोनों व्यक्ति डूब गए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Kerala: कन्नूर में पुलिस वाहन के सामने 'आइसक्रीम बम' विस्फोट; घटना में कोई घायल नहीं