यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sikkim Landslide: सिक्किम के बालूतार में हुआ भयावह भूस्खलन, तीस्ता डैम पावर स्टेशन तबाह
सिक्किम के बालूतार में मंगलवार सुबह भीषण भूस्खलन से भारी तबाही मची। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस भूस्खलन के कारण नेशनल हाइड्रो ...और पढ़ें

HighLights
- सिक्किम के बालूतार में मंगलवार सुबह भीषण भूस्खलन से तबाही
- तीस्ता स्टेज 5 बांध का पावर स्टेशन पूरी तरह से तबाह हुआ
एएनआई, बालुतार। Sikkim Landslide: सिक्किम के बालूतार में मंगलवार की सुबह भीषण भूस्खलन आया। इसके कारण वहां स्थित नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (NHPC) के तीस्ता स्टेज 5 बांध का पावर स्टेशन पूरी तरह से तबाह हो गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पहाड़ के एक बड़े हिस्से को पावर प्लांट पर गिरता हुआ देखा जा सकता है।
बिजलीघर को कुछ दिन पहले ही कराया था खाली
राहत ही बात यह रही कि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। दरअसल, बिजलीघर को कुछ दिन पहले ही खाली करा लिया गया था। हालांकि, बिजलीघर पर काम कर रहे कर्मचारियों ने भूस्खलन को अपने फोन पर रिकॉर्ड कर लिया है।
बता दें कि सिक्किम में भारी बारिश के कारण कई हिस्सों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई है। अक्टूबर 2023 में तीस्ता नदी बेसिन में ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद स्टेज 5 बांध निष्क्रिय हो गया था। बाढ़ के कारण नष्ट हुए बांध का पुनर्निर्माण किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Sikkim: 10 साल बाद फिर विपक्ष विहीन हुई सिक्किम विधानसभा, सत्तारूढ़ एसकीएम में शामिल हुए एकमात्र विपक्षी विधायक