Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्वामी बोले- NDA सरकार के कार्यों से संतुष्ट हूं, लेकिन वित्त मंत्री के प्रदर्शन से नहीं

    By kishor joshiEdited By:
    Updated: Mon, 17 Oct 2016 10:39 AM (IST)

    भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि कोई भी पार्टी केवल विकास के मुद्दे पर चुनाव नहीं जीत सकती है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    इलाहाबाद (जेएनएन)। अपने विवादित बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा सांसद ने रविवार को कहा कि वह मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के प्रदर्शन से तो संतुष्ट हैं लेकिन वित्त मंत्री अरूण जेटली के प्रदर्शन से वह संतुष्ट नहीं हैं।

    स्वामी ने यह बात आगामी यूपी विधानसभा चुनाव के मददेनजर रखे गए 'इंडिया पॉलिटिकल सेन्टर कॉनक्लेव' नाम के एक कार्यक्रम के दौरान कही।

    पढ़ें- BJP सांसद ने कहा- 'हम पाकिस्तान के चार टुकड़े भी कर सकते हैं'

    जब स्वामी से यह पूछा गया है कि भारत एक टैक्स हैवन देश है या नहीं? तो उन्होंने कहा कि जिस तरह से अर्थव्यवस्था चल रही है उसे देखते हुए आयकर विभाग को बंद कर देना चाहिए और सभी करदाताओं को सड़क-निर्माण जैसे विकास कार्यों में लगा देना चाहिए। स्वामी ने कहा, "मैं वित्त मंत्री के कार्यों से संतुष्ट नहीं हूं, यह केवल पीएम ही जानते हैं कि वो किस तरह से जेटली के साथ कार्य कर रहे हैं।"

    सर्जिकल स्ट्राइक को राजनैतिक मुद्दा बनाए जाने को लेकर उन्होंने कहा, "यदि इस मदुदे को लोगों के बीच ले जाया जा रहा है तो इसमें कुछ बुरा नहीं है। यदि कांग्रेस 1971 को राजनैतिक रंग दे सकती है तो हम क्यों नहीं कर सकते? हर सरकार अपने किए हुए काम को जनता के बीच ले जा सकती है और सर्जिकल स्ट्राइक इसे अछूती नहीं रही है। हम यूपी चुनाव के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक का मुद्दा उठाएंगे।"

    पढ़ें- केजरीवाल का दिल्ली में रहना देश के लिए खतरनाक: सुब्रमण्यम स्वामी

    युनिफॉर्म सिविल कोड के मुद्दे पर स्वामी ने कहा कि मुस्लिमों को 'यूनिफॉर्म क्रिमिनल कोड' पर कोई आपत्ति नहीं है तो क्यों यूनिफॉर्म सिविल कोड पर आपत्ति हो रही है। स्वामी ने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 14 हर नागरिक को समान अधिकार देता है, लेकिन मुस्लिम महिलाओं को उनके अधिकार नहीं मिल रहे हैं।

    खबरें और भी

    स्वामी ने कहा कि कोई भी पार्टी केवल विकास के मुद्दे पर ही चुनाव नहीं जीत सकती है, इसलिए अगर भाजपा यह विश्वास दिलाने में सफल रहती है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जल्द ही होगा तो विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीतने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के शासनकाल में काफी विकास कार्य हुए लेकिन बावजूद इसके, पार्टी चुनाव हार गयी। बाजपेयी के साथ भी ऐसा ही हुआ था। इसलिए अगर भाजपा को यूपी विधानसभा चुनावों मे विकास के एजेंडे को आगे कर रही है तो उनकी यह सोच गलत साबित होगी।

    पढ़ें- हिंदू और मुसलमानों का डीएनए एक ही है: सुब्रमण्यम स्वामी