Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sukhdev Singh Gogamedi: जयपुर में मर्डर, कनाडा में मास्टरमाइंड; चंडीगढ़ में गिरफ्तारी, सुखदेव सिंह की हत्या की साजिश का खुलासा

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Sun, 10 Dec 2023 02:05 PM (IST)

    Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case राजस्थान पुलिस और दिल्ली पुलिस ने मिलकर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के आरोपियों को चंढीगढ़ से धर-दबोचा है। आरोपियों की पह ...और पढ़ें

    सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या की साजिश का पर्दाफाश हुआ।(फोटो सोर्स: जागरण)
    सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या की साजिश का पर्दाफाश हुआ।(फोटो सोर्स: जागरण)

    HighLights

    1. चंडीगढ़ के एक होटल में आकर छिपे थे आरोपी
    2. दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
    3. गोगामेड़ी हत्याकांड का मेन मास्टरमाइंड विदेश में बैठा रोहित गोदारा है

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या की लिंक एक नहीं बल्कि चार राज्यों से जुड़े हैं। पुलिस ने हत्या के मामले को लेकर दो शूटर समेत अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    राजस्थान पुलिस और दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को चंडीगढ़ से धर-दबोचा है। आरोपियों की पहचान रोहित राठौड़, नितिन फौजी तथा उधम सिंह के रूप में हुई है, जिन्हें चंडीगढ़ से अरेस्ट किया गया है। हालांकि, कुछ दिनों पहले ही पुलिस ने रोहित राठौड़, नितिन फौजी की तस्वीरों को शेयर कर दिया था।

    उधम सिंह ने मुहैया कराए हथियार

    जानकारी के मुताबिक, नितिन फौजी महेंद्रगढ़ और रोहित राठौड़ मकराना राजस्थान का रहने वाला है। इन्हें भगाने, हथियार मुहैया कराने और शरण देने के आरोप में पुलिस ने उधम सिंह को भी गिरफ्तार किया है। उधम सिंह हिसार का रहने वाला है।

    वारदात को अंजाम देने के बाद ये आरोपी पहले हरियाणा आए फिर हिमाचल प्रदेश गए उसके बाद चंडीगढ़ के एक होटल में आकर छिपे थे।

    चंडीगढ़ से गिरफ्तार हुए आरोपी

    राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है और 3 आरोपियों को राजस्थान पुलिस और दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अरेस्ट कर लिया है। आरोपियों की पहचान रोहित राठौड़, नितिन फौजी तथा उधम सिंह के रूप में हुई है जिन्हें चंडीगढ़ से अरेस्ट किया गया है।

    खबरें और भी

    जाल बिछाकर क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई

    बता दें कि शनिवार रात को करीब 7:30 बजे ये तीनों कमल रिसोर्ट पहुंचे थे। इन्होंने एक ऑटो किराए पर लिया हुआ था। ऑटो चालक को इन्होंने बताया था कि वह मनाली से आए हैं और अब उन्हें चंडीगढ़ घूमना है। कुछ देर वे होटल में रुके। नहा धोकर उन्होंने थोड़ा आराम किया और फिर घूमने जाने के लिए रिजॉर्ट से नीचे उतरे। वहीं, पहले से ही उनका इंतजार कर रही दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने उनको गिरफ्तार कर लिया।

    नितिन फौजी ने पुलिस के आगे उगले राज

    दरअसल, गोगामेड़ी हत्याकांड का मेन मास्टरमाइंड विदेश में बैठा रोहित गोदारा है। उसने सुखदेव सिंह की हत्या की जिम्मेदारी वीरेंद्र चारण को दी थी। पुलिस के सामने नितिन फैजी ने इन सभी बातों की जानकारी दी और यह भी बताया कि रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण ने इस हत्या में उसका इस्तेमाल किया। नितिन फौजी को कनाडा का स्थायी निवास का लालच दिया गया था। 

    यह भी पढ़ें: विदेश में छिपे कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के शूटरों ने की थी सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या, चंडीगढ़ से तीन गिरफ्तार