Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बंगाल के राज्यपाल को मिला सुप्रीम कोर्ट से झटका, अब ममता सरकार के सुझाए गए छह नामों की करनी होगी नियुक्ति

    Updated: Tue, 16 Apr 2024 11:00 PM (GMT+05:30)

    सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के राज्यपाल को राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई उम्मीदवारों की सूची में से छह उपयुक्त व्यक्तियों को कुलपति नियुक्त करने का निर ...और पढ़ें

    छह व्यक्तियों की तत्काल नियुक्ति की जाए- सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)
    छह व्यक्तियों की तत्काल नियुक्ति की जाए- सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. छह व्यक्तियों की तत्काल नियुक्ति की जाए- कोर्ट
    2. नियुक्तियों को लेकर टीएमसी और राज्यपाल बोस के बीच खींचतान

    पीटीआई, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई उम्मीदवारों की सूची में से छह उपयुक्त व्यक्तियों को कुलपति नियुक्त करने का निर्देश दिया। बोस राज्य द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति भी हैं। कुलाधिपति की ओर से पेश अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उन्होंने ममता बनर्जी सरकार द्वारा भेजी गई सूची में से छह नामों को मंजूरी दे दी है।

    बंगाल में राज्य सरकार द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों में नियुक्तियों को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और राज्यपाल बोस के बीच खींचतान देखी गई है।

    छह व्यक्तियों की तत्काल नियुक्ति की जाए

    न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ ने कहा कि इन छह व्यक्तियों की तत्काल नियुक्ति की जाए। इसने राज्य सरकार से कुलाधिपति के कार्यालय को उपयुक्त उम्मीदवारों की एक नई सूची भेजने के लिए भी कहा, जो उनमें से कुछ और कुलपतियों की नियुक्त करने का निर्णय ले सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: जब भाजपा की वॉशिंग मशीन काम कर रही... तो PM मोदी भ्रष्टाचार खत्म करने का दिखावा क्यों कर रहे हैं? कांग्रेस का तीखा हमला