'ममता-तेजस्वी और राहुल के बाद अब अखिलेश की बारी', बंगाल चुनाव में जीत के बाद सुवेंदु ने किस ओर किया इशारा?
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों पर हराया। जीत के बाद उन्होंने अखिलेश यादव को निशान ...और पढ़ें

सुवेंदु अधिकारी ने अखिलेश पर साधा निशाना (फोटो-पीटीआई)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है। बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी को हरा दिया।
सुवेंदु अधिकारी इस बार नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे। बीजेपी नेता ने दोनों सीट से जीत हासिल की है। सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया।
सुवेंदु अधिकारी ने अखिलेश पर साधा निशाना
पश्चिम बंगाल में हिंसा की कई घटनाओं में मारे गए बाजेपी कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा, 'निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जाना जरूरी था। उनका राजनीतिक वनवास शुरू हो गया है। वह 2021 में नंदीग्राम हार गईं और इस बार भवानीपुर भी 15,000 से ज्यादा वोटों से हार गई हैं।'
बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी के जीतने के बाद सुवेंदु ने कहा, 'पार्टी का अगला लक्ष्य 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव हैं। ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, राहुल गांधी का काम खत्म हो गया, अब अखिलेश यादव की बारी है।'
सुवेंदु अधिकारी ने यह बात समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को निशाने पर रखकर कही, जो अगले साल जब उत्तर प्रदेश में चुनाव होंगे, तब BJP के मुख्य प्रतिद्वंद्वी होंगे।
'TMC खत्म हो जाएगी'
अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस की तुलना आम आदमी पार्टी से की और कहा कि यह पार्टी खत्म हो जाएगी। उन्होंने बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी को भ्रष्ट, परिवार-केंद्रित और किसी भी विचारधारा से रहित बताया।
सुवेंदु ने आगे कहा, 'नंदीग्राम के हिंदू लोगों ने मुझे फिर से जिताया। वहां पूरा मुस्लिम वोट TMC को गया। हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन लोगों ने मुझे वोट दिया। यह हिंदुत्व, बंगाल और PM मोदी की जीत है।' उन्होंने यह भी कहा कि CPM के कई समर्थकों ने उन्हें वोट दिया।