Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'संविधान में सब लिखा है...', ममता बनर्जी के इस्तीफा नहीं देने पर बोले सुवेंदु अधिकारी

    Updated: Tue, 05 May 2026 06:45 PM (GMT+05:30)

    पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी ने इस्तीफे से इनकार किया, कहा उन्हें हराया गया है। इस पर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी का रिएक्शन भी सामने ...और पढ़ें

    सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने पर दिया जवाब (जागरण)

    सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने पर दिया जवाब (जागरण)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद राज्य की कार्यवाहक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा, 'मैं चुनाव नहीं हारी हूं, हमें हराया गया है और मेरे इस्तीफे का तो सवाल ही नहीं।'

    ममता बनर्जी के इस्तीफे वाली बात पर भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी का बयान सामने आया है। सुवेंदु अधिकारी ने कहा, 'संविधान में सब लिखा हुआ है।'

    ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार

    ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, 'हम चुनाव हारे नहीं है, हमें जानबूझकर चुनाव हराया गया है। मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता। मैं लोकभवन जाकर इस्तीफा नहीं दूंगी। हम नैतिक तौर पर जीते हैं।'

    ममता बनर्जी ने आगे कहा, 'हमारी 100 सीटें लूट ली गईं, 90 लाख वोट काट दिए गए। पीएम मोदी और अमित शाह ने मिलकर हमें हराया है। चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने चुनाव आयोग का इस्तेमाल किया है।'

    सुवेंदु अधिकारी ने दिया जवाब

    बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी से जब ममता बनर्जी के इस्तीफा ने देने वाले बयान के बारे में पूछा गया, तब सुवेंदु ने कहा, 'संविधान में सब कुछ लिखा हुआ है, इस बारे में और कुछ कहने की जरूरत नहीं है।'

    बता दें कि ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी दोनों ही इस बार के विधानसभा चुनाव में भवानीपुर सीट से आमने सामने थे। बीते दिन 4 मई को सामने आए विधानसभा नतीजों में सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट से हरा दिया। सुवेंदु ने ये चुनाव 15,000 वोटों से जीता।

    खबरें और भी

    विधानसभा चुनाव 2021 में भी नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी के बीच सीधी टक्कर थी, लेकिन तब भी बीजेपी नेता ने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो को हरा दिया था।

    सुवेंदु अधिकारी इस बार भी दो विधानसभा सीटों से चुनाव मैदान में थे। सुवेंदु ने भवानीपुर के साथ ही नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ा और दोनों सीटों पर जीत हासिल की।

    यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी ने नहीं दिया इस्तीफा तो कैसे बनेगा BJP का मुख्यमंत्री; क्या कहता है नियम?

    यह भी पढ़ें- 'मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं, हम हारे नहीं हराया गया है', बंगाल चुनाव रिजल्ट पर ममता का बड़ा बयान