Tamil Nadu Vidhan Sabha Election Result 2026: टीवीके के लिए सही साबित हुआ एक एग्जिट पोल! रुझानों में दिखा जलवा
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों में अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने ऐतिहासिक बढ़त हासिल की है। ...और पढ़ें

शुरुआती रुझानों में अभिनेता विजय की पार्टी TVK को ऐतिहासिक बढ़त
HighLights
TVK ने तमिलनाडु चुनाव 2026 में ऐतिहासिक बढ़त बनाई।
अभिनेता विजय की पार्टी ने एग्जिट पोल सही साबित किए।
DMK और AIADMK के वर्चस्व को TVK ने चुनौती दी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के मतगणना के शुरुआती रुझानों में अभिनेता विजय की पार्टी तमिलाग वेट्री कझगम (TVK) ने ऐतिहासिक बढ़त बना ली है। एग्जिट पोल के अनुमानों को शुरुआती ट्रेंड्स ने सही साबित करते हुए TVK कई सीटों पर मजबूत बढ़त बनाए हुए है।
दो साल पुराने एक्टर विजय की पार्टी TVK राज्य में शानदार प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रही है। तमिलनाडु में 234 सीटों पर वोटों की गिनती हो रही है, जिसमें टीवीके 103, डीएमके 51 और एआईडीएमके 72 सीटों पर आगे चल रही है।
एग्जिट पोल के आकड़े
कई एग्जिट पोल ने TVK को 98 से 120 सीटों तक का अनुमान लगाया था और शुरुआती रुझान इसी ओर इशारा कर रहे हैं। Axis My India के एग्जिट पोल की भविष्यवाणी लगभग सटीक साबित होती नजर आ रही है, जबकि अन्य एग्जिट पोल भी TVK को किंगमेकर या बड़े उलटफेर वाली ताकत बता रहे थे।
शुरुआती रुझानों से साफ है कि तमिलनाडु में पारंपरिक द्रविड़ पार्टियों DMK और AIADMK के वर्चस्व को TVK ने गंभीर चुनौती दी है। हालांकि, AIADMK ने दावा किया है कि उसे कम करके आंका जा रहा है, लेकिन रुझान उसके पक्ष में कमजोर दिख रहे हैं।
खबरें और भी
विजय का जादू युवा
अपने अभिनय करियर के चरम पर राजनीति में कदम रखने वाले विजय की पार्टी ने महज कुछ महीनों में तमिलनाडु की राजनीति में भूचाल ला दिया है। युवाओं, महिलाओं और पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं में विजय का जबरदस्त क्रेज TVK के पक्ष में भारी पड़ा। कई राजनीतिक विश्लेषक इसे विजय वेव बता रहे हैं।
तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय से पहले शिवाजी गणेशन, विजयकांत, कमल हासन और राजीनिकांत जैसे दिग्गज भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में उतरे, लेकिन सफलता नहीं मिली। विजय ने अब इस परंपरा को तोड़ते हुए अपनी पार्टी को मुख्यधारा की चुनौती में बदल दिया है।
मतगणना अभी जारी है और अंतिम नतीजे शाम तक स्पष्ट होने की उम्मीद है। हालांकि शुरुआती रुझानों ने तमिलनाडु की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत का संकेत जरूर दे दिया है।
यह भी पढ़ें- तमिलनाडु के रुझानों में विजय की पार्टी TVK ने बदला गियर, सबसे बड़ी पार्टी बनी