विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Telangana: कैबिनेट की पहली बैठक में CM रेवंत रेड्डी का फैसला, महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा समेत दो गारंटी

By Mohammad SameerEdited By: Mohammad Sameer
Published: Fri, 08 Dec 2023 03:00 AM (IST)

कैबिनेट ने राज्य में बिजली की स्थिति पर चर्चा की और अधिकारियों को कृषि सहित सभी क्षेत्रों को 24 घंटे ...और पढ़ें

कैबिनेट की पहली बैठक में CM रेवंत रेड्डी का फैसला (फाइल फोटो)
कैबिनेट की पहली बैठक में CM रेवंत रेड्डी का फैसला (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा
  2. राजीव आरोग्यश्री स्वास्थ्य बीमा के कवरेज को 10 लाख रुपये तक बढ़ाने से संबंधित गारंटी 9 दिसंबर से लागू की जाएगी

आईएएनएस, हैदराबाद। तेलंगाना की नवगठित कांग्रेस सरकार पार्टी की शीर्ष नेता सोनिया गांधी के जन्मदिन यानि 9 दिसंबर से लोगों को दी गई छह में से दो गारंटियों को लागू करना शुरू कर देगी। मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की पहली बैठक में यह निर्णय लिया गया।

मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने कैबिनेट बैठक के बाद मीडियाकर्मियों को बताया कि टीएसआरटीसी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा और राजीव आरोग्यश्री स्वास्थ्य बीमा के कवरेज को 10 लाख रुपये तक बढ़ाने से संबंधित गारंटी 9 दिसंबर से लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इन दोनों गारंटी के क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। श्रीधर बाबू ने कहा कि शेष गारंटी को लागू करने के लिए सरकार संबंधित विभागों से डेटा एकत्रित करेगी।

उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार 100 दिनों में सभी छह गारंटियों को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने यह भी कहा कि घोषणापत्र में किये गये अन्य वादे सरकार के पांच साल के कार्यकाल में पूरे किये जायेंगे।

कैबिनेट ने राज्य फाइनेंस पर भी चर्चा की और अधिकारियों को 2014 से 2023 तक सभी विभागों के लिए आवंटन और व्यय का विवरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों के साथ सभी विवरण साझा करने के लिए एक श्वेत पत्र जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः Russia Ukraine War: 'यूक्रेन आपका दूसरा वियतनाम बन जाएगा', पुतिन के जासूस प्रमुख ने अमेरिका को दी चेतावनी

बिजली की स्थिति पर चर्चा की

कैबिनेट ने राज्य में बिजली की स्थिति पर चर्चा की और अधिकारियों को कृषि सहित सभी क्षेत्रों को 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसमें घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली से संबंधित गारंटी के कार्यान्वयन पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री शुक्रवार को बिजली को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। यह भी निर्णय लिया गया कि नवनिर्वाचित विधायक 9 दिसंबर को शपथ लेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।