विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Telangana: जूनियर्स की रैगिंग करना पड़ा महंगा! 10 एमबीबीएस छात्र एक साल के लिए निलंबित

By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
Published: Tue, 12 Sep 2023 08:13 AM (IST)

तेलंगाना में अपने जूनिय छात्रों की रैगिंग करने के आरोप में दस मेडिकल छात्रों को कॉलेज प्रशासन ने निलंबित कर ...और पढ़ें

10 एमबीबीएस छात्र एक साल के लिए निलंबित (प्रतीकात्मक तस्वीर)
10 एमबीबीएस छात्र एक साल के लिए निलंबित (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. छात्रों ने यूजीसी में एंटी-रैगिंग सेल से शिकायत की थी

हैदराबाद, एजेंसी। तेलंगाना में अपने जूनिय छात्रों की 'रैगिंग' करने के आरोप में दस मेडिकल छात्रों को कॉलेज प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। हैदराबाद स्थित सरकारी गांधी मेडिकल कॉलेज के दस एमबीबीएस छात्रों को अपने जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग करने के आरोप में एक साल के लिए निलंबित किया गया है।

मेडिकल कॉलेज के एक अधिकारी ने बताया कि एंटी-रैगिंग कमेटी ने पिछले कुछ दिनों से रैगिंग में लिप्त पाए गए छात्रों की शिकायतें मिली थीं। इसकी जांच करने के बाद यह आरोप सही पाए गए, जिसके बाद दस छात्रों को एक साल के लिए निलंबित करने के आदेश जारी किए गए।

छात्रों ने एंटी-रैगिंग सेल से शिकायत की थी

अधिकारी ने कहा कि जिन छात्रों की रैगिंग हुई थी, उन्होंने यूजीसी, नई दिल्ली में एंटी-रैगिंग सेल से शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि इस मामले से तेलंगाना के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। अधिकारी ने कहा, "हमने छात्रों को एक साल के लिए निलंबित कर दिया है और हॉस्टल से निकाल दिया है।"

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।