Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Earthquake in Andaman Sea: मणिपुर के बाद अंडमान सागर में आया भूकंप, इंडोनेशिया में भी महसूस किए गए थे तेज झटके

    By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 06:32 AM (GMT+05:30)

    NCS के मुताबिक अंडमान सागर में मंगलवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई। भूकंप की गहराई 93 किमी थी। य ...और पढ़ें

    Andaman Sea Earthquake: अंडमान सागर में महसूस किए गए भूकंप के झटके
    Andaman Sea Earthquake: अंडमान सागर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। Andaman Sea Earthquake: अंडमान सागर में मंगलवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र यानी नेशनल सेंटर फार सीस्मोलॉजी (NCS) ने यह जानकारी दी।

    कब आया भूकंप?

    NCS के मुताबिक, अंडमान सागर में भूकंप तीन बजकर 29 मिनट 30 सेकंड पर आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई। भूकंप की गहराई 93 किमी थी।

    यह भी पढ़ें: Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप से मरने वालों की संख्या हुई 2800 के पार, कई देशों ने भेजे सहायता दल

    मणिपुर में 5.1 तीव्रता का भूकंप

    इससे पहले, मणिपुर के उखरुल में सोमवार की देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 मापी गई। भूकंप की गहराई 20 किमी थी।

    यह भी पढ़ें: Top 10 World Earthquake: सेकेंडों में चली गईं लाखों जान, ढह गई इमारतें… ये हैं दुनिया के 10 विनाशकारी भूकंप

    इंडोनेशिया में आया 6.0 तीव्रता का भूकंप

    उससे पहले, इंडोनेशिया में भूकंप से धरती कांप गई थी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई। भूकंप की गहराई 150 किमी थी। बंगाल की खाड़ी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई।