Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप से मरने वालों की संख्या हुई 2800 के पार, कई देशों ने भेजे सहायता दल

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 05:10 AM (GMT+05:30)

    मोरक्को में आए भूकंप ने जान-माल को काफी नुकसान पहुंचाया है। इस भूकंप से मरने वालों की संख्या अब 2800 के पार पहुंच गई है। कई देशों के सहायता दल सुविधाओ ...और पढ़ें

    Morocco Earthquake : मोरक्को में भूकंप आने के बाद राहत औऱ बचाव अभियान जारी
    Morocco Earthquake : मोरक्को में भूकंप आने के बाद राहत औऱ बचाव अभियान जारी

    HighLights

    1. मोरक्को में भूकंप से मरने वालों की संख्या हुई 2800 के पार
    2. कई देशों के सहायता दल मोरक्को पहुंचे
    3. राहत और बचाव अभियान अभी भी जारी

    रबात, रायटर। Earthquake in Morocco: विनाशकारी भूकंप के शिकार हुए अफ्रीकी देश मोरक्को में राहत और बचाव अभियान गति पकड़ गया है। स्पेन, कतर, ब्रिटेन, इजरायल और यूएई की सहभागिता वाले अभियान में दूरदराज के इलाकों में बचाव दल पहुंचने लगे हैं। शुक्रवार रात आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,862 हो गई है, जबकि 2,562 लोग घायल हैं।

    एटलस पर्वत की घाटी में बसे गांवों को सबसे ज्यादा नुकसान

    भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान हाई एटलस पर्वत की घाटियों में बसे गांवों को हुआ है। पहाड़ का मलबा नीचे आने से कई गांव खंडहर में तब्दील हो गए हैं। इनमें अभी भी बड़ी संख्या में लोग फंसे हो सकते हैं। सड़क मार्ग बाधित होने से बचाव दल हेलीकाप्टरों से इन गांवों में पहुंच रहे हैं। इसलिए बचाव दल पहुंचने की गति धीमी है।

    'ऊंट के मुंह में जीरा' बनी हुई है राहत सामग्री

    राहत दल सुविधाओं से जुड़ी कई तरह की सामग्री लेकर पीड़ितों के बीच पहुंच रहे हैं, लेकिन पीड़ितों की बड़ी संख्या को देखते हुए राहत सामग्री अभी ऊंट के मुंह में जीरा बनी हुई है। पीड़ितों के बीच खाना, पानी, टेंट और कंबल की भारी कमी है।

    यह भी पढ़ें: Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप से मची तबाही पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- हर संभव मदद करेगा भारत

    विश्व धरोहर सूची में शामिल मारकेच शहर को पहुंचा भारी नुकसान

    शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान प्राचीन मारकेच शहर में हुआ है। प्राचीन शहर का बड़ा हिस्सा यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है, उसे भूकंप से भारी नुकसान हुआ है। संजोकर रखी गईं तमाम प्राचीन इमारतें जमीन हिलने से धराशाई हो गई हैं। किंग मुहम्मद (छठे) ने प्रधानमंत्री को बुलाकर पीडि़तों की सुविधाओं के संबंध में बात की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Morocco Earthquake: पूरे देश में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक का एलान, क्या फिर से महसूस होंगे भूकंप के झटके?

    किंग ने मदद भेजने वाले देशों का जताया आभार

    पीड़ितों की मदद के लिए सेना सड़कों पर उतार दी गई है। किंग ने स्पेन, कतर, ब्रिटेन और यूएई को शीघ्र मदद भेजने के लिए आभार जताया है। फ्रांस और अमेरिका ने भी मोरक्को के समक्ष सहायता का प्रस्ताव रखा है, लेकिन उसने अभी मदद नहीं मांगी है।