Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hyderabad: सरकारी योजना की लांचिंग के लिए प्रियंका को आमंत्रित करने पर उठाए सवाल, पूर्व सीएम की बेटी ने जमकर बोला हमला

    By Jagran News Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Sun, 04 Feb 2024 03:00 AM (IST)

    बीआरएस नेता के. कविता ने सरकारी योजना की लांचिंग के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को आमंत्रित करने के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी के बयान पर शनिव ...और पढ़ें

    सरकारी योजना की लांचिंग के लिए प्रियंका को आमंत्रित करने पर उठाए सवाल
    सरकारी योजना की लांचिंग के लिए प्रियंका को आमंत्रित करने पर उठाए सवाल

    पीटीआई, हैदराबाद। बीआरएस नेता के. कविता ने सरकारी योजना की लांचिंग के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को आमंत्रित करने के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के बयान पर शनिवार को सवाल उठाया।

    पूर्व सीएम की बेटी ने उठाए सवाल

    रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को कहा था कि गरीबों को 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने की योजना को लांच करने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा को आमंत्रित किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी कविता ने जानना चाहा कि किस हैसियत से प्रियंका गांधी वाड्रा को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा रहा है।

    प्रियंका गांधी को लेकर बोला हमला

    पत्रकारों को संबोधित करते हुए कविता ने पूछा, क्या वह (प्रियंका गांधी) देश के किसी भी गांव में सरपंच या विधायक या एमएलसी का चुनाव जीता है? उन्होंने कहा कि अगर प्रियंका को सरकारी कार्यक्रमों में आमंत्रित किया गया तो उनकी पार्टी काले गुब्बारे छोड़ कर विरोध करेगी।