यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Telangana: तेलंगाना के पूर्व BRS विधायक टी राजैया की कार ने महिला को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
तेलंगाना के पूर्व बीआरएस विधायक टी राजैया की कार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। इस कार को विधायक का ड्राइवर चला रहा था। राजैया ने दुर्घटना ...और पढ़ें

HighLights
- तेलंगाना के हनुमाकोंडा जिले में सड़क हादसा
- पूर्व बीआरएस विधायक की कार से हुई महिला की टक्कर
- टी राजैया की कार की चपेट में आने से महिला की मौत
हैदराबाद, पीटीआई। तेलंगाना के हनुमाकोंडा जिले में पूर्व बीआरएस विधायक टी राजैया की कार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना उस समय हुई जब महिला शनिवार रात जिले के मडीकोंडा में चार लेन वाली सड़क पार कर रही थी।
कार में मौजूद थे विधायक, तभी हुआ हादसा
कार को एक ड्राइवर चला रहा था। जब ये हादसा हुआ तब राजैया कार में ही बैठे हुए थे। टक्कर होने के कुछ दूरी पर जाकर कार को रुकवाया गया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने दुर्घटना में शामिल कार को पुलिस स्टेशन भेज दिया और दूसरी कार में बैठकर घटनास्थल से रवाना हो गए। महिला के पति ने घटना की शिकायत पुलिस से की और दुर्घटना का मामला दर्ज कराया है।