Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    करुणानिधि के पीछे खड़ा बच्चा कौन है? जो बन गया तमिलनाडु का तिलिस्म; फोटो शेयर कर RGV ने ली चुटकी

    Updated: Tue, 05 May 2026 05:26 PM (IST)

    थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर राज्य की राजनीति में 'विजय युग' की शुरुआत की है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु की राजनीति में 'विजय युग' की शुरुआत हो चुकी है। सिर्फ दो साल पुरानी पार्टी ने राज्य के सियासत की दशा और दिशा दोनों बदल के रख दी है। तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) ने इतिहास रच दिया है।

    TVK ने विधानसभा चुनाव में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 234 सदस्यीय सदन में 108 सीटें जीत ली हैं। बहुमत के लिए जरूरी 118 सीटों से सिर्फ 10 कम होने के बावजूद TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है।

    Vijay TVK

    राम गोपाल वर्मा ने शेयर की विजय की पुरानी तस्वीर

    इस जीत के बाद हर तरफ बस विजय की ही चर्चा है। ऐसे में मशहूर निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने एक पुरानी तस्वीर शेयर कर DMK पर करारा तंज कसा है, इस तस्वीर में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और DMK संस्थापक स्वर्गीय एम करुणानिधि (कलैगनार) दिख रहे हैं जिनके पीछे एक युवा लड़का खड़ा है। दिलचस्प बात यह है कि यह लड़का कोई और नहीं बल्कि खुद थलापति विजय हैं।

    तस्वीर में करुणानिधि किसी प्रॉपर्टी के उद्घाटन पर फीता काटते नजर आ रहे हैं। उनके ठीक पीछे युवा विजय खड़े हैं, जबकि विजय के पिता प्रसिद्ध फिल्ममेकर एस ए चंद्रशेखर भी दाएं ओर दिख रहे हैं। RGV ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'कलैगनार ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनके पीछे खड़ा लड़का उनकी पार्टी का सफाया कर देगा।'

    खबरें और भी

    ggggggg

    यूजर्स ने लिए मजे 

    इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने दिलचस्प रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा ‘राजनीतिक किस्मत का खेल’ है। कुछ ने विजय को नया ‘करुणानिधि’ करार दिया तो एक ने DMK के पतन पर कमेंट किया।

    विजय ने तोड़ा सियासी चक्र 

    विजय की जीत ने सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) को भारी नुकसान पहुंचाया है। पिछले चुनाव में 133 सीटें जीतने वाली DMK इस बार मात्र 59 सीटों पर सिमट गई है। करीब 74 सीटों का नुकसान DMK के लिए करारी हार साबित हुआ है। करुणानिधि परिवार की विरासत वाली पार्टी पर यह पहला बड़ा झटका है, जब से एमके स्टालिन मुख्यमंत्री बने थे।

    PTI05_04_2026_000568A

    तमिलनाडु की राजनीति लगभग 60 साल तक DMK और AIADMK के बीच सिमटी रही है। MGR द्वारा DMK से अलग होकर AIADMK बनाने के बाद दोनों पार्टियां बारी-बारी सत्ता संभालती आई हैं। लेकिन विजय ने मात्र दो साल में इस परंपरा को तोड़ दिया।

    यह भी पढ़ें- TVK का तमिलनाडु तिलिस्म: DMK-AIADMK को करारी शिकस्त के बावजूद बहुमत से दूर, विजय के सामने एक ऑप्शन

    यह भी पढ़ें- Thalapathy Vijay से पहले इन अभिनेताओं ने बदली तमिलनाडु की राजनीति, 2 सुपरस्टार्स को मिली थी मुख्यमंत्री की कुर्सी