Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Actor Vijay Result 2026: विजय का धमाकेदार चुनावी डेब्यू, दोनों सीटों से बंपर जीत; सत्ता के एंट्री गेट पर कब्जा

    Updated: Mon, 04 May 2026 09:49 PM (IST)

    Tiruchirappalli East Assembly Election Result 2026: थलापति विजय तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीट और पेरम्बूर दो सीटों से लड़ रह ...और पढ़ें

    त्रिची पूर्व से थलपति विजय और विधायक इनिगो इरुदयाराज का कड़ा मुकाबला। फाइल फोटो

    त्रिची पूर्व से थलपति विजय और विधायक इनिगो इरुदयाराज का कड़ा मुकाबला। फाइल फोटो

    HighLights

    1. विजय तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीट चुनाव जीत गए हैं।

    2. DMK उम्मीदवार से था विजय का कड़ा मुकाबला।

    3. त्रिची पूर्व सीट तमिलनाडु की सत्ता का प्रवेश द्वार।

    डिजिटल डेस्क, दिल्ली। Tamil Nadu election 2026 results: साउथ सिनेमा के मेगास्टार थलापति विजय (C. JOSEPH VIJAY) की धमाकेदार जीत हुई है। उन्होंने न सिर्फ सत्ता पर कब्जा जमाया है, बल्कि खुद भी बंपर वोटों से जीत दर्ज की है। वह दो सीटों से चुनाव लड़ रहे थे, जिन पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई थीं।

    इसमें से पहली सीट है तिरुचिरापल्ली ईस्ट। यहां से विजय ने DMK के मौजूदा विधायक इनिगो इरुदयाराज को 27416 वोटों से हरा दिया है। चुनावी एक्सपर्ट के मुताबिक इस सीट पर अल्पसंख्यक और युवा वर्ग चुनाव जिताने में अहम भूमिका निभाते हैं, जिनका विजय को भरपूर समर्थन मिला है। 

    दूसरी सीट पेरम्बूर विधानसभा है, यहां से भी विजय ने DMK के दो बार के विधायक आर.डी. शेखर से 53715 वोटों से हरा दिया है। दोनों सीटों पर तीसरे स्थान पर AIADMK उम्मीदवार रहे।   

    सत्ता के एंट्री प्वाइंट पर कब्जा, DMK-AIADMK का किला ध्वस्त 

    त्रिची पूर्व एक शहरी विधानसभा है। यहां की लगभग पूरी आबादी शहर में रहती है। इस सीट को अक्सर तमिलनाडु की सत्ता का प्रवेश द्वार कहा जाता है। इसी लिए विजय (C. Joseph Vijay) ने इसे चुना है। उन्हें अपनी फैन फॉलोइंग पर पूरा भरोसा था।

    पिछला चुनाव यहां उद्योगपति और ईसाई सद्भावना आंदोलन के संस्थापक इरुदयराज ने 53,797 वोटों के अंतर से जीता था। यह इस सीट की सबसे बड़ी जीत थी। उन्होंने AIADMK के विधायक वेल्लामंडी नटराजन को हराया था। इस सीट पर 2011 और 2016 का चुनाव AIADMK ने जीता था।

    खबरें और भी

    कौन हैं थलपति विजय?

    विजय एक तमिल फ़िल्म अभिनेता हैं, जो अब राजनेता बन गए हैं और 'तमिलगा वेट्री कज़गम' (TVK) के संस्थापक हैं। वे 51 वर्ष के हैं और ग्रेजुएट हैं। उनके पास ₹648.9 करोड़ की संपत्ति है। उन पर दो पेंडिंग क्रिमिनल केस हैं।

    विजय की काफी फैन फॉलोइंग है। उनकी रैलियों में भारी भीड़ देखी जा रही थी, खासकर शहरी इलाकों में। हालांकि, आलोचक उनके राजनीतिक अनुभव की कमी पर सवाल उठाते हैं। वह पहली बार चुनाव चुनाव लड़ रहे हैं।

    विजय का वोटर बेस

    • युवाओं का जबरदस्त समर्थन
    • फैन क्लब पर आधारित वोट आधार
    • शहरी कामकाजी वर्ग में लोकप्रियता
    • पहली बार वोट देने वालों का समर्थन
    • सत्ता-विरोधी भावना
    • सोशल मीडिया का प्रभाव
    • ग्रामीण क्षेत्रों तक सीमित पहुंच
    • शहरी मध्यम वर्ग में पकड़

    विजय के चुनावी वादे

    • महिलाओं के लिए ₹2,500 की मासिक सहायता
    • शादी में मदद के लिए 8g सोना
    • SHG के लिए ₹5 लाख का ब्याज़-मुक्त लोन
    • स्कूल में पढ़ाई जारी रखने के लिए ₹15,000 की सालाना मदद
    • AI यूनिवर्सिटी और AI सिटी
    • छोटे किसानों के लिए फ़सल लोन पूरी तरह माफ़
    • MSP: धान के लिए ₹3,500, गन्ने के लिए ₹4,500
    • 5 लाख सरकारी नौकरियां
    • 5 लाख इंटर्नशिप
    • बेरोज़गारी भत्ता के तौर पर ₹4,000

    यह भी पढ़ें- Actor Vijay Perambur Result: एक्टर विजय का शानदार राजनीतिक डेब्यू, पेरम्बूर सीट से 2 बार के विधायक को पछाड़ा