Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Actor Vijay Result 2026: पेरम्बूर सीट से विजय की धमाकेदार जीत, 2 बार के विधायक को 53715 वोटों से हराया 

    Updated: Mon, 04 May 2026 09:10 PM (IST)

    Tamil Nadu election 2026 में पेरम्बूर सीट से अभिनेता विजय ने अपने पहले ही चुनावी डेब्यू में DMK के आर.डी. शेखर को हरा दिया है। हालांकि वह उनका रिकॉर्ड ...और पढ़ें

    पेरम्बूर सीट से विजय और आर.डी. शेखर के बीच कड़ा मुकाबला। फाइल फोटो

    पेरम्बूर सीट से विजय और आर.डी. शेखर के बीच कड़ा मुकाबला। फाइल फोटो

    HighLights

    1. अभिनेता विजय का पेरम्बूर सीट से पहला चुनाव।

    2. DMK के आर.डी. शेखर और AIADMK से कड़ा मुकाबला।

    3. पेरम्बूर सीट पर द्रविड़ राजनीति का लंबा इतिहास।

    डिजिटल डेस्क, दिल्ली। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में साउथ के सुपरस्टार सी जोसेफ विजय (Thalapathi Vijay) की तूफानी जीत हुई है। इससे भी खास बात ये है कि उन्होंने चेन्नई की पेरम्बूर सीट से अपने पहले ही चुनाव में (Perambur assembly election result 2026) में शानदार जीत दर्ज की है।

    TVK पार्टी के संस्थापक विजय (Actor Vijay) ने इस सीट से 2 बार के DMK विधायक आर.डी. शेखर को 53715 वोटों से हरा दिया है। इस तरह थलपति पहली बार विधायक बन चुके हैं। 

    DMK Vs AIDMK का गढ़

    पेरम्बूर सीट हमेशा से द्रविड़ राजनीति का केंद्र रही है। इस निर्वाचन क्षेत्र का गठन 1951 में हुआ था और तब से लेकर अब तक यहां कुल 17 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। इस सीट में मुख्य मुकाबला (खासकर 1990 के बाद) स्टालिन की पार्टी DMK और जयललिता की पार्टी AIADMK के बीच रहता था।

    वर्तमान में यहां इस सीट पर 2.22 लाख मतदाता हैं। यहां से DMK के आर.डी. शेखर विधायक हैं, जिन्होंने 2021 के चुनावों में भारी अंतर से जीत दर्ज की थी। आर.डी. सेकर की जमीन पर पकड़ बहुत मजबूत मानी जाती थी। वह 2019 के उपचुनाव के बाद पहली बार 68,023 वोटों से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। वह बी.कॉम. और बी.एल. डिग्री धारक हैं। इन्हें भी समर्थक 'थलपति' के नाम से पुकारते हैं।

    कौन हैं थलापति विजय?

    विजय एक तमिल फ़िल्म अभिनेता हैं, जो अब राजनेता बन गए हैं और 'तमिलगा वेट्री कजगम' (TVK) के संस्थापक हैं। वे 51 वर्ष के हैं और ग्रेजुएट हैं। उनके पास ₹648.9 करोड़ की संपत्ति है। उन पर दो पेंडिंग क्रिमिनल केस हैं।

    खबरें और भी

    विजय की काफी फैन फॉलोइंग है। उनकी रैलियों में भारी भीड़ देखी गई थी, खासकर शहरी इलाकों में। हालांकि, आलोचक उनके राजनीतिक अनुभव की कमी पर सवाल उठाते हैं। वह पहली बार चुनाव चुनाव लड़ रहे हैं।

    विजय का वोटर बेस

    युवाओं का जबरदस्त समर्थन
    हर वर्ग में फैन फॉलोइंग 
    शहरी कामकाजी वर्ग में लोकप्रियता
    पहली बार वोट देने वालों का फुल सपोर्ट
    सत्ता-विरोधी भावना 
    सोशल मीडिया का प्रभाव
    ग्रामीण क्षेत्रों तक सीमित पहुंच
    शहरी मध्यम वर्ग में पकड़

    विजय के चुनावी वादे

    • महिलाओं के लिए ₹2,500 की मासिक सहायता
    • शादी में मदद के लिए 8g सोना
    • SHG के लिए ₹5 लाख का ब्याज-मुक्त लोन
    • स्कूल में पढ़ाई जारी रखने के लिए ₹15,000 की सालाना मदद
    • AI यूनिवर्सिटी और AI सिटी
    • छोटे किसानों के लिए फ़सल लोन पूरी तरह माफ़
    • MSP: धान के लिए ₹3,500, गन्ने के लिए ₹4,500
    • 5 लाख सरकारी नौकरियां
    • 5 लाख इंटर्नशिप
    • बेरोजगारी भत्ता के तौर पर ₹4,000

    यह भी पढ़ें- Actor Vijay Tiruchirappalli East: साउथ के सुपरस्टार की होगी विजय या DMK रिटर्न? त्रिची पूर्व का लेटेस्ट अपडेट

    यह भी पढ़ें- Udhayanidhi Stalin result: CM स्टालिन की हार, बेटे उदयनिधि ने बचाई लाज; TVK प्रत्याशी को 7140 वोटों से हराया