Udayanidhi Stalin result: CM स्टालिन की हार, बेटे उदयनिधि ने बचाई लाज; TVK प्रत्याशी को 7140 वोटों से हराया
Chepauk Thiruvallikeni Assembly Election Result 2026: तमिलनाडु की चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी सीट पर उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने TVK के डी सेल्वम को हरा ...और पढ़ें

उदयनिधि स्टालिन ने बचाया DMK का गढ़। फोटो एआई जनरेटेड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, दिल्ली। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में भले ही DMK की बुरी हार हुई हो, लेकिन DMK के गढ़ चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी विधानसभा सीट को CM M.K. स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के बेटे ने बचा लिया है। उन्होंने इस सीट से विजय की पार्टी के उम्मीदवार डी सेल्वम को 7140 वोटों से हरा दिया है।
शुरुआती नतीजों (Chepauk Thiruvallikeni Assembly Election Result 2026) में वह डी सेल्वम से पीछे चल रहे थे, जिसके बाद सबकी नजरें इस सीट पर थमी हुई थी।
उदयनिधि ने बचाई राजनीतिक विरासत
चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी सीट DMK का गढ़ मानी जाती है। 2008 में अस्तित्व में आने के बाद से ही यहां से DMK जीतती रही है और पिछला चुनाव खुद उदयनिधि स्टालिन यहां से जीते थे। पुरानी चेपॉक सीट से Udhayanidhi Stalin के दादा और 5 बार के मुख्यमंत्री एम करुणानिधि कई बार विधायक बने।
चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी चेन्नई सेंट्रल लोकसभा सीट का हिस्सा है। यह एक घनी आबादी वाला, शहरी और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 2021 के विधानसभा चुनावों के दौरान चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी निर्वाचन क्षेत्र में 2,34,067 मतदाता थे।
कौन हैं उदयनिधि स्टालिन
27 नवंबर, 1977 को जन्मे उदयनिधि स्टालिन, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और 5 बार के CM एम करुणानिधि के पोते हैं। उदयनिधि तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री का पद संभालने वाले तीसरे और सबसे युवा व्यक्ति हैं।
खबरें और भी
2019 के यूथ विंग के सचिव के रूप में राजनीति में एट्री लेने वाले उदयनिधि ने 2021 के विधानसभा चुनाव में चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी सीट से पहली बार विधायक बने। उन्होंने पीएमके अपने प्रतिद्वंदी कसाली एवी को 69,355 वोटों से हराया था। अब दूसरी बार जीत के लिए मैदान में हैं।
2022 में अपने पिता MK Stalin की सरकार में युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री पद संभाला। 2024 में उनका प्रमोशन हुआ और अब वह तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री हैं। अगर DMK की सरकार बनती है, तो उन्हें भविष्य के मुख्यमंत्री के तौर पर देखा जा रहा है।
फिल्म और राजनीति का गठजोड़
तमिलनाडु की राजनीति में फिल्म का पुराना नाता है। यहां की सत्ता में दशकों से फिल्म अभिनेताओं का ही कब्जा रहा है। उदयनिधि भी जयललिता, करुणानिधि और एम के स्टालिन की तरह एक्टर और फिल्म निर्माण कंपनी रेड जाइंट मूवीज के मालिक हैं। उनकी कंपनी की पहली फिल्म कुरुवी में TVK के संस्थापक और अब DMK के प्रमुख प्रतिद्वंदी विजय ने एक्टिंग की थी।
विरोधियों से मिल रही चुनौती
डी सेल्वम (टीवीके): नई राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम का प्रतिनिधित्व करते हुए, डी सेल्वम शहरी युवाओं और बदलाव चाहने वाले मतदाताओं को टारगेट करते हुए एक वैकल्पिक आवाज के रूप में सामने आए हैं। उनकी उपस्थिति नई राजनीतिक ताकतों के लिए बढ़ते अवसर को दिखाती है।
आयशा बेगम (एनटीके): नाम तमिलर काची (NTK) द्वारा उम्मीदवार बनाई गई आयशा बेगम एक ऐसी पार्टी का प्रतिनिधित्व करती हैं, जो विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में लगातार वोट शेयर के लिए जानी जाती है। एनटीके आम तौर पर पहचान आधारित और मुद्दों से प्रेरित मतदाताओं को आकर्षित करती है।
यह भी पढ़ें- M K Stalin Kolathur: तमिलनाडु CM को अपने पुराने सिपाही से मिल रही चुनौती, क्या कोलाथुर से लगा पाएंगे जीत का चौका?
यह भी पढ़ें- Actor Vijay Perambur Result: एक्टर विजय का राजनीतिक डेब्यू, क्या DMK-AIADMK के गढ़ में लगा पाएंगे सेंध?
यह भी पढ़ें- Actor Vijay Tiruchirappalli East: साउथ के सुपरस्टार की होगी विजय या DMK रिटर्न? त्रिची पूर्व का लेटेस्ट अपडेट