विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

थलापति की शपथ पर संकट: राज्यपाल बोले- बिना 118 विधायकों के नहीं बनेगी बात, अब क्या करेंगे TVK चीफ विजय?

Published: Thu, 07 May 2026 04:51 PM (IST)Updated: Thu, 07 May 2026 05:24 PM (IST)

विजय की पार्टी टीवीके तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए राज्यपाल से दो बार मिली, लेकिन बहुमत साबित न कर पाने के कारण बात नहीं बनी।

राज्यपाल से मिले TVK प्रमुख विजय

राज्यपाल से मिले TVK प्रमुख विजय

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सस्पेंस बरकरार है। इस बीच थलापति विजय अपनी पार्टी तमिलगा वेत्त्री कझगम (टीवीके) के साथ दो दिनों से राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।

गुरुवार को तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने 'तमिलगा वेट्री कझगम' के अध्यक्ष जोसेफ विजय को चेन्नई के लोक भवन में बुलाया। बैठक के दौरान, राज्यपाल ने समझाया कि सरकार बनाने के लिए तमिलनाडु विधानसभा में जरूरी बहुमत का समर्थन नहीं बन पाया है।

Vijay TVK (2)

कहां फंस रहा पेंच?

टीवीके के पास 108 विधायकों का समर्थन है, जबकि बहुमत के लिए 118 की जरूरत है। कांग्रेस के साथ गठबंधन से कुछ अतिरिक्त समर्थन मिला है, लेकिन अभी भी बहुमत से पांच सीटें कम हैं। राज्यपाल ने साफ संकेत दिया है कि बिना ठोस बहुमत साबित किए किसी भी दल को सरकार बनाने का निमंत्रण नहीं दिया जाएगा।

TN

विजय ने बैठक में कहा कि उनकी पार्टी स्थिर सरकार चलाने में सक्षम है और विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने का भरोसा जताया। उन्होंने कानूनी राय भी ली है। टीवीके का कहना है कि पहले भी सबसे बड़ी पार्टी को बिना पूर्ण बहुमत के मौका दिया गया है। हालांकि, राज्यपाल ने इस पर पुनर्विचार का आश्वासन दिया है, लेकिन तत्काल कोई फैसला नहीं लिया।

tvk-4

दो मुलाकात बेनतीजा

दो दिनों में दो मुलाकातों के बावजूद नतीजा न निकलने से टीवीके कार्यकर्ताओं में निराशा है, लेकिन पार्टी नेतृत्व आशावादी बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर राज्यपाल से मंजूरी नहीं मिली तो पार्टी मद्रास हाईकोर्ट का रुख कर सकती है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी।

विजय की लोकप्रियता और फिल्मी छवि ने युवा मतदाताओं को आकर्षित किया, लेकिन गठबंधन की कमी अब चुनौती बन गई है। फिलहाल सियासी गलियारों में चर्चा है कि क्या विजय तीसरी कोशिश करेंगे या कानूनी रास्ता अपनाएंगे?

यह भी पढ़ें- विजय थलापति को क्यों रास आया राहुल गांधी का साथ? गठबंधन के पीछे की असली कहानी

यह भी पढ़ें- थलापति का थैंक्स... पीएम मोदी ने TVK की ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई तो विजय ने फिल्मी स्टाइल में दिया रिप्लाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।