विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भ्रष्टाचारियों को मिले फांसी की सजा: जोगिंदर सिंह

By Edited By:
Updated: Sun, 28 Sep 2014 07:50 AM (IST)

आय से अधिक संपत्ति के मामले में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को सजा होने के बाद इस पर कई प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आय से अधिक संपत्ति के मामले में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को सजा होने के बाद इस पर कई प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की दिशा में इसे एक सफल कदम बताया जा रहा है। हालांकि, ऐसे भी लोग हैं जो भ्रष्टाचार के खिलाफ और सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

इसी सिलसिले में पूर्व सीबीआई निदेशक जोगिंदर सिंह ने सख्त कदम उठाने की मांग की है। जयललिता की सजा पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सीबीआई निदेशक ने अपनी फेसबुक वॉल पर कहा कि 'भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होने के बाद अधिकतम सजा होनी चाहिए, जो फांसी या उम्रकैद की ही होनी चाहिए। जयललिता के मामले में आए फैसले पर यह मेरी प्रतिक्रिया है। अधिकतम सजा के साथ भ्रष्टाचारियों की संपत्ति भी जब्त होनी चाहिए। संपत्ति की ओनरशिप सिद्ध करने की जिम्मेदारी उन्हीं दोषियों की हो। पर देश के कमजोर कानून के चलते ऐसा नहीं हो पाता है। भ्रष्टाचार को देश से दूर करना है, तो देश के कानून में बड़े बदलाव करने होंगे।'

(साभार : जोगिंदर सिंह, पूर्व सीबीआई निदेशक की फेसबुक वॉल से)

पढ़ें : जयललिता को चार साल की सजा, भेजी गई जेल

पढ़ें : जयललिता ने विश्वविद्यालयों में हिंदी पढ़ाने पर किया विरोध