जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े महिला सहित तीन संविदा नर्सिंगकर्मी, मौके पर पहुंच गए आला अफसर
तीनों नर्सिंगकर्मी सरकारी अस्पतालों से संविदाकर्मियों को हटाए जाने के विरोध के साथ आगामी भर्ती में हटाए गए संविदाकर्मियों को बोनस अंक देने और नर्सिंग ...और पढ़ें

एंजियोप्लास्टी के दौरान इंजेक्शन लगते ही जमने लगा थक्का (फोटो- सोशल मीडिया)
HighLights
मांगों पर सहमति से पहले नीचे उतरने को तैयार नहीं हुए नर्सिंगकर्मी
नर्सिंगकर्मियों ने कहा कि अब तक मांगों को लेकर सरकार को 22 बार ज्ञापन दिया गया
जागरण संवाददाता, जयपुर। जयपुर में एक महिला सहित तीन संविदा नर्सिंगकर्मी 90 फीट ऊंचे पानी की टंकी पर चढ़ गए।
तीनों नर्सिंगकर्मी सरकारी अस्पतालों से संविदाकर्मियों को हटाए जाने के विरोध के साथ आगामी भर्ती में हटाए गए संविदाकर्मियों को बोनस अंक देने और नर्सिंग अधिकारी के 12 हजार एवं सहायक नर्सिंगकर्मी के सात हजार पदों पर शीघ्र भर्ती करने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं।
तीनों नर्सिंगकर्मियों के जयपुरिया अस्पताल की पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
देर शाम तक तीनों नर्सिंगकर्मियों को समझाकर टंकी से नीचे उतारने के प्रयास जारी थे। हालांकि वे मांगों पर सहमति से पहले नीचे उतरने को तैयार नहीं हुए।
नर्सिंगकर्मियों ने कहा कि अब तक मांगों को लेकर सरकार को 22 बार ज्ञापन दिया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर वे टंकी पर चढ़े हैं। उधर पुलिस उपायुक्त विनोद शर्मा ने बताया कि टंकी के नीचे जाल (नेट) लगाया गया है, जिससे कोई अनहोनी नहीं हो सके।