Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शादी, शक और ड्रग्स... ससुराल वालों के आरोप में कैसे उलझी ट्विशा की डेथ मिस्ट्री? Inside Story

    Updated: Tue, 19 May 2026 12:28 AM (IST)

    भोपाल की मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला उलझ गया है, जहां उनकी मां को भेजे मैसेज में ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भोपाल की मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला हर दिन और उलझता जा रहा है। मौत से महज पांच दिन पहले मां को भेजे गए व्हाट्सएप मैसेज में ट्विशा ने ससुराल वालों और पति पर मानसिक प्रताड़ना, चरित्र पर शक और भी कई आरोप लगाए थे।

    वहीं सास गिरिबाला सिंह ने कोर्ट में जमानत अर्जी में ट्विशा पर ड्रग्स लेने का गंभीर आरोप लगाया है। दोनों पक्षों के दावों ने पूरे मामले को और उलझा दिया है। ट्विशा शर्मा की शादी 9 दिसंबर 2025 को दिल्ली में समर्थ सिंह के साथ हुई थी।

    यह शादी एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए से तय हुई थी। ट्विशा पहले तेलुगु फिल्मों समेत कई भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी थीं और मॉडलिंग भी करती थीं। शादी के बाद वह भोपाल में ससुराल आ गई थीं।

    HImf_4SbIAA4kBx

    व्हाट्सएप मैसेज से उलझी डेथ मिस्ट्री

    7 मई 2026 को ट्विशा ने अपनी मां को कई व्हाट्सएप मैसेज भेजे। इनमें उन्होंने लिखा, 'बहुत परेशान हूं… ये लोग बहुत घटिया हैं।' ट्विशा ने आरोप लगाया कि उनका पति समर्थ सिंह उनके चरित्र पर शक करता था और पूछता था कि 'पेट में पल रहा बच्चा किसका है?'

    खबरें और भी

    उन्होंने मां से गुहार लगाई, 'मुझे यहां से आकर ले जाओ… ये लोग मुझे जीने नहीं देंगे।' चैट में ट्विशा ने बार-बार घर का माहौल नर्क बताते हुए मानसिक रूप से टूटने की बात दोहराई थी।

    HIlq1U5bUAA-TwW

    सास गिरिबाला सिंह के आरोप 

    12 मई 2026 की रात करीब 10 बजे ट्विशा ने घर की छत पर सरिये से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जैसा कि सास की जमानत अर्जी में दावा किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पति समर्थ सिंह फरार है। पुलिस ने समर्थ सिंह पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।

    सास गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। उन्होंने बताया कि ट्विशा शादी से पहले फिल्म अभिनेत्री और मॉडल थीं। शादी के बाद उनके व्यवहार पर परिवार को शक हुआ।

    सास का आरोप है कि ट्विशा ड्रग्स लेती थीं। अगर कुछ समय तक ड्रग्स न मिलती तो उनके हाथ कांपने लगते और वे चिड़चिड़ी हो जातीं। सास ने दावा किया कि उन्होंने ट्विशा के पिता से इस बारे में बात की थी।

    HImGq_eaoAAZLfB

    ट्विशा की प्रेगनेंसी

    17 अप्रैल 2026 को ट्विशा को गर्भवती होने की जानकारी मिली। उसी दिन वह पति के साथ अस्पताल गई। सास के अनुसार, गर्भावस्था की खबर के बाद ट्विशा का व्यवहार बदल गया। उन्होंने सामान पैक किया और कहा कि अब वे 'घरेलू महिला का नाटक' नहीं कर सकतीं। अगले दिन वे दिल्ली चली गईं लेकिन घर पहुंचने में देरी की।

    पुलिस अब व्हाट्सएप चैट, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों की जांच कर रही है। एक तरफ ट्विशा की चैट में ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप हैं, तो दूसरी तरफ ससुराल पक्ष ड्रग्स और व्यक्तिगत व्यवहार का हवाला दे रहा है।

    भोपाल पुलिस ने जांच तेज कर दी है। फरार आरोपी समर्थ सिंह की तलाश जारी है। कोर्ट अब सास की जमानत अर्जी पर सुनवाई करेगा। पूरा मामला अभी भी रहस्यमयी बना हुआ है और जांच एजेंसियों की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है।

    HImf9PYaUAA1Mvm

    यह भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: 'मां, मेरा दम घुट रहा है', ट्विशा शर्मा की व्हाट्सएप चैट में कई खुलासे

    यह भी पढ़ें- 'मैं फंसी हुई हूं, तुम मत...', आत्महत्या से पहले पूर्व न्यायाधीश की बहू ट्विशा शर्मा ने भेजा था लास्ट मैसेज