Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तमिलनाडु में अनुसूचित जाति के दो युवकों के साथ अमानवीय व्यवहार, पीटने के बाद निर्वस्त्र कर किया पेशाब; छह आरोपी गिरफ्तार

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Thu, 02 Nov 2023 09:41 AM (GMT+05:30)

    तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में अनुसूचित जाति के दो युवकों पर कथित तौर पर हमला करने और उन्हें निर्वस्त्र कर उनके ऊपर पेशाब करने के मामले में पुलिस ने छह ...और पढ़ें

    तमिलनाडु में अनुसूचित जाति के दो युवकों पर छह लोगों ने किया पेशाब, सभी गिरफ्तार।
    तमिलनाडु में अनुसूचित जाति के दो युवकों पर छह लोगों ने किया पेशाब, सभी गिरफ्तार।

    HighLights

    1. तमिलनाडु में अनुसूचित जाति के दो युवकों को निर्वस्त्र कर किया पेशाब
    2. पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

    पीटीआई, तिरुनेलवेली। तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में अनुसूचित जाति के दो युवकों पर कथित तौर पर हमला करने और उन्हें निर्वस्त्र कर उनके ऊपर पेशाब करने का मामला सामने आया है। इस मामले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

    शराब के नशे में थे सभी आरोपी

    पुलिस ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार सभी लोग 21 से 25 वर्ष की आयु वर्ग के हैं, जो घटना के समय शराब के नशे में थे। पुलिस ने कहा कि सभी ने युवाओं पर हमला किया और उनसे अपनी जाति की पहचान बताने को भी कहा।

    यह भी पढ़ेंः 'एप्पल की ये एडवाइजरी 150 देशों में जारी हुई', कई नेताओं के फोन हैकिंग दावे पर अश्विनी वैष्णव बोले- मामले की तह तक जाएगी सरकार

    नदी से स्नान कर लौट रहे थे घर

    पुलिस के मुताबिक, पहचान उजागर करने के बाद छह लोगों के एक गिरोह ने दोनों युवकों पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उनके कपड़े उतारे और उन पर पेशाब कर दिया। थाचनाल्लूर पुलिस ने कहा कि दोनों युवक थमिराबरानी नदी से स्नान करके लौट रहे थे। पुलिस ने आगे कहा कि सभी पर एससी/एसटी अत्याचार अधिनियम सहित आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

    यह भी पढ़ेंः सीएम केजरीवाल और महुआ मोइत्रा की अलग-अलग मामलों में आज पेशी, भाजपा ने कहा- दोनों दो नंबरी

    खबरें और भी