विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'एप्पल की ये एडवाइजरी 150 देशों में जारी हुई', कई नेताओं के फोन हैकिंग दावे पर अश्विनी वैष्णव बोले- मामले की तह तक जाएगी सरकार

By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
Published: Tue, 31 Oct 2023 03:36 PM (IST)

विपक्षी नेताओं के फोन हैंकिंग के दावे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला। विपक्ष के ...और पढ़ें

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फोन हैकिंग मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फोन हैकिंग मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

HighLights

  1. केंद्र सरकार इस मुद्दे को लेकर बहुत गंभीर: अश्विनी वैष्णव
  2. अनुमान के आधार पर ये अलर्ट लोगों को भेजा गया: अश्विनी वैष्णव
  3. फोन हैकिंग मामले पर विपक्ष ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

एएनआई, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर, राघव चड्ढा और महुआ मोइत्रा समेत विपक्ष के कई नेताओं ने फोन हैकिंग का दावा किया है। विपक्षी नेताओं के दावे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला। 

इस मुद्दे को लेकर सरकार बहुत गंभीर: अश्विनी वैष्णव

विपक्षी नेताओं के आरोप पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपनी प्रतिक्रया दी।अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा, "एप्‍पल की ओर से कुछ लोगों को एक अलर्ट आया है, उसके बारे में मैं साफतौर पर कहना चाहता हूं कि केंद्र सरकार इस मुद्दे को लेकर काफी गंभीर है।

उन्होंने आगे कहा,"हम इस मुद्दे के तह तक हम जाएंगे। इस मामले में हमने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। जांच करके हम इस मामले की जड़ तक जाएंगे।"  

एप्पल ने 150 देशों में ये एडवाइजरी जारी की: केंद्रीय मंत्री

अश्विनी वैष्णव ने आगे जानकारी दी कि एप्पल ने 150 देशों में ये एडवाइजरी जारी की है। एप्पल के पास कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने अनुमान के आधार पर ये अलर्ट लोगों को भेजा है। ये वेग है और आप सब जानते हैं कि एप्‍पल इस बात का दावा करता है कि उस का फोन कोई हैक नहीं कर सकता है। वहीं, कुछ समय पहले एप्‍पल ने अपना पक्ष रख दिया है कि आखिर क्‍यों अलर्ट लोगों तक पहुंचे हैं।

कुछ लोगों को केवल आलोचना करने की आदत: अश्विनी वैष्णव

उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों को केवल आलोचना करने की आदत है। ये (विपक्षी नेता) देश की उन्नति नहीं पचा सकते हैं। कुछ लोगों को आलोचना की आदत लग गई है। एप्पल ने 150 देशों में एडवाइजरी जारी की है।

मोबाइल कंपनी से बातचीत करें नेता:  रविशंकर प्रसाद

भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस घटना पर Apple कंपनी को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा,"इन नेताओं को मोबाइल कंपनी से बातचीत करनी चाहिए और पूछना चाहिए कि आखिर क्या माजरा है। हालांकि, मैं अपने अनुभव से साथ कहना चाहता हूं कि कोई भी टोलिकॉम कंपनी ऐसा नहीं करती है।

आखिर अलर्ट मैसेज में क्या लिखा है? 

कई विपक्षी नेताओं ने सोशल मीडिया हैंडल पर अलर्ट मैसेज का स्क्रीनशॉट साझा किया है। इस मैसेज में लिखा है,"अगर आपके डिवाइस के साथ किसी राज्य-प्रायोजित हमलावर ने छेड़छाड़ की है, तो वे आपके संवेदनशील डेटा, कम्युनिकेशन, या यहां तक कि कैमरा और माइक्रोफोन तक पहुंचने में सक्षम हो सकते हैं।"

राहुल गांधी ने क्या कहा?

विपक्षी नेताओं के फोन हैंकिंग करने की कोशिश के दावे को लेकर राहुल गांधी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि बहुत कम लोग उनके (मोदी सरकार) खिलाफ लड़ रहे हैं, लेकिन हम डरे हुए नहीं हैं। आप जितनी चाहें उतनी फोन टैपिंग कर सकते हैं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर तुम मेरा फोन लेना चाहते हो तो मैं तुम्हें दे दूंगा।

ये मैसेज एक फॉल्स अलार्म हो सकती है: एप्पल

इस मामले पर एप्पल कंपनी ने कहा कि हम किसी भी विशेष राज्य-प्रायोजित की सूचना नहीं देते हैं। यह संभव है कि कुछ एप्पल खतरे की सूचनाएं गलत अलार्म हो सकती हैं, या कुछ हमलों का पता नहीं चल पाता है।

कंपनी ने आगे जानकारी दी कि संभव है कि ये मैसेज एक फॉल्स अलार्म हो, जो इन खतरों की गलत जानकारी दे रहा हो। हमारे पास इस बात की जानकारी नहीं है कि आखिर किस वजह से यह अलर्ट जारी किया गया।

यह भी पढ़ें: 'जाइए FIR कीजिए', विपक्षी नेताओं के फोन हैकिंग दावे पर BJP ने दिया दो-टूक जवाब, Apple ने क्या कुछ कहा?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।