विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेना से मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, आतंकियों के पास मिले 2 हजार के नये नोट

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Tue, 22 Nov 2016 04:17 PM (IST)

भारतीय सेना ने मुठभेड़ के दौरान बांदीपोर में दो आतंकियों को मार गिराया है। इन आतंकियों के पास से दो हजार की नई करेंसी मिली है।

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोर में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो अातंकियों को एक भीषण मुठभेड़ में मार गिराया। इन आतंकियों के पास से दो हजार के नोट बरामद हुए हैं। अब इस बात पर सवाल उठने लगे हैं कि हाल में ही जारी की गई, नई करेंसी इन आतंकियों के पास कैसे और कहां से आई?

वहीं इस मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में तनाव पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने जिहाद के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया। हिंसक भीड पर काबू पाने के लिए पुलिस को भी बल प्रयोग करना पड़ा। प्रशासन ने एहतियातन पूरे इलाके में धारा 144 लागा दी है।


मिली जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड बांदीपोर के बोनीखान हाजिन इलाके में मंगलवार सुबह छह बजे के करीब शुरू हुई। बोनीखान में दो विदेशी आतंकियों के अपने एक स्थानीय संपर्क सूत्र के पास आकर ठहरे होने की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने मंगलवार सुबह गांव की घेराबंदी कर ली। जवानों ने सुबह की नमाज के बाद तलाशी अभियान शुरू किया और जैसे ही वह आतंकवादियों का ठिकाना बने मकान के पास पहुंचे तो वहां छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी।

सीमा पर हो रही गोलाबारी में भारत को हुआ पाकिस्तान से ज्यादा नुकसान : पाक

जवानों ने भी अपनी पोजीशन ली और जवाबी फायरिंग की। इसके बाद दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई और करीब दो घंटे बाद दोनों आतंकियों के मारे जाने के बाद ही मुठभेड समाप्त हुई। संबधित अधिकारियों ने बताया कि मारे गए दोनों आतंकी विदेशी हैं और उनका संबंध लश्कर-ए-तैयबा से था।


इसबीच, मुठभेड में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर फैलते ही स्थानीय लोग उत्तेजक नारेबाजी करते हुए जमा हो गए। उन्होंने सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया और मारे गए आतंकियों का शव छीनने लगे। लेकिन पुलिस तब तक मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने बल प्रयोग कर पथराव कर रही भीड को खदेड़ा और मारे गए आतंकियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

सीजफायर से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें