उदयपुर में दिल्ली से आए दंपती की दो साल की मासूम झील में गिरी, मौत
झीलों की नगरी उदयपुर घूमने आए दिल्ली के एक परिवार की खुशियां शनिवार सुबह पलभर में मातम में बदल गईं। शहर के प्रसिद्ध जगत निवास होटल में ठहरे परिवार की ...और पढ़ें

उदयपुर में दिल्ली से आए दंपती की दो साल की मासूम झील में गिरी, मौत
HighLights
होटल की दूसरी मंजिल की खिड़की से हादसा, बेटी का शव लेकर दिल्ली लौटे परिजन
शनिवार सुबह परिवार होटल की दूसरी मंजिल पर नाश्ता करने पहुंचा था
जागरण संवाददाता, उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर घूमने आए दिल्ली के एक परिवार की खुशियां शनिवार सुबह पलभर में मातम में बदल गईं। शहर के प्रसिद्ध जगत निवास होटल में ठहरे परिवार की दो वर्षीय बच्ची दूसरी मंजिल की खिड़की से पिछोला झील में गिर गई।
झील से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता मासूम बेटी का शव लेकर एंबुलेंस से दिल्ली लौट गए।
घंटाघर थाने के एएसआई ईशाक मोहम्मद के अनुसार नई दिल्ली के फतेहपुर बेरी-असोला निवासी सोनू सिंह तंवर (34) अपनी पत्नी डॉ. मोनिका (29) और दो वर्षीय बेटी धीमही के साथ उदयपुर घूमने आए थे।
शनिवार सुबह परिवार होटल की दूसरी मंजिल पर नाश्ता करने पहुंचा था। इसी दौरान माता-पिता नाश्ता लेने आगे बढ़े और पीछे खड़ी बच्ची अचानक खिड़की से संतुलन खोकर सीधे झील में गिर गई।
हादसे के बाद होटल स्टाफ और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बच्ची को झील से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया।