विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैं एमके स्टालिन का बेटा हूं...', तृषा डबल मीनिंग केस में रिहाई के बाद उदयनिधि का विजय पर निशाना

Updated: Wed, 05 Aug 2026 11:38 AM (IST)

तृषा पर टिप्पणी मामले में गिरफ्तारी के बाद रिहा हुए उदयनिधि स्टालिन ने सोशल मीडिया पर अपनी राजनीतिक विरासत का जिक्र किया। उन्होंने विजय सरकार पर झूठे केस दर्ज करने और किसानों के मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे गिरफ्तारी से नहीं डरते।

गिरफ्तार होने के चंद घंटों बाद ही उदयनिधि स्टालिन को कोर्ट से राहत मिल गई थी (फोटो: @Udhaystalin)

गिरफ्तार होने के चंद घंटों बाद ही उदयनिधि स्टालिन को कोर्ट से राहत मिल गई थी (फोटो: @Udhaystalin)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। एक्ट्रेस तृषा पर डबल मीनिंग टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार होने के चंद घंटों बाद ही उदयनिधि स्टालिन को कोर्ट से राहत मिल गई थी। इस रिहाई के बाद उदयनिधिन ने देर रात सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर अपनी राजनीतिक विरासत का जिक्र किया।

उदयनिधि ने अपने पिता एमके स्टालिन के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वह मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन के बेटे हैं और इन हथकंडों से नहीं डरते। उन्होंने विजय की सरकार पर झूठे केस दर्ज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे गिरफ्तारी का डर नहीं है।

udhaynidhi trisha

मुद्दों से ध्यान भटकाने का लगाया आरोप

उदयनिधि ने लिखा कि अगर किसानों के लिए लड़ने की वजह से गिरफ्तार होना पड़े, तो वह 100 बार गिरफ्तार देने के लिए तैयार हैं। साथ ही उन्होंने डीएमके के कार्यकर्ताओं और दूसरी राजनीतिक पार्टियों का आभार भी जताया, जिन्होंने उदयनिधि की गिरफ्तारी का विरोध किया था।

उदयनिधि ने लिखा, 'किसानों की परेशानी दूर करने में नाकाम रही सोफा मॉडल सरकार ने असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए मुझे गिरफ्तार किया है। उन्होंने सत्ताधारी पार्टी के अपमानजनक योद्धाओं का इस्तेमाल करके मेरे खिलाफ झूठी बातें फैलाईं और दावा किया कि मैंने तंजावुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान गलत भाषा का इस्तेमाल किया।'

udhaynidhi trisha comment

झूठे केस दर्ज करने का आरोप

उन्होंने लिखा, 'झूठे केस दर्ज करके और मुझे चेन्नई और तंजावुर के बीच बार-बार दौड़ाकर उन्होंने किसी को खुश करने की कोशिश की है। गिरफ्तारी के बाद, मैंने मीडिया से कहा कि मैं इस पूरे मामले को एक नाटक मानता हूं। मैं पुलिस के डर से भागा नहीं।'

उदयनिधि ने आगे लिखा, 'पूरा देश जानता है कि मौजूदा मुख्यमंत्री, जब करूर में 41 लोगों की मौत हुई थी, तो गिरफ्तारी के डर से घबराकर भाग गए थे। उन्होंने न तो पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की और न ही मीडिया का सामना किया।'

udhaynidhi stalin

किसानों का किया जिक्र

उदयनिधि ने विजय पर निशाना साधते हुए लिखा कि करूर में इतनी जानें जाने के बाद भी वे सिर्फ एक महीने बाद एक फिल्म के प्रमोशन के लिए डांस करने मलेशिया चले गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को गिरफ्तारी का डर हो सकता है, लेकिन मुझे नहीं है। मैं कलैगनार का पोता और मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन का बेटा हूं।

किसानों का जिक्र करते हुए उदयनिधि स्टालिन ने लिखा, 'अगर किसानों के लिए लड़ने की वजह से गिरफ्तार होना पड़ता है, तो मैं एक बार नहीं, बल्कि सौ बार गिरफ्तार होने को तैयार हूं। मैं किसानों की भलाई के लिए सिर्फ 300 किलोमीटर ही नहीं, बल्कि 3000 किलोमीटर से ज्यादा पैदल मार्च करने को तैयार हूं। आपके दमनकारी हथकंडे लोगों की सेवा करने के हमारे रास्ते में कभी रुकावट नहीं बन पाएंगे!'

उदयनिधि ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और लिखा कि मैं उन अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों और सहयोगी आंदोलनों के नेताओं का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मेरी गिरफ्तारी की निंदा की और साथ ही तमिलनाडु भर के उन पार्टी कार्यकर्ताओं का भी जिन्होंने मेरे साथ एकजुटता दिखाई।

यह भी पढ़ें- 'महिला को गाली देने का अधिकार किसने दिया', तृषा पर उदयनिधि के विवादित बयान को लेकर भड़कीं खुशबू सुंदर