'महिला को गाली देने का अधिकार किसने दिया', तृषा पर उदयनिधि के विवादित बयान को लेकर भड़कीं खुशबू सुंदर
अभिनेत्री और भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने तमिलनाडु के विपक्षी नेता उदयनिधि स्टालिन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने स्टालिन के कथित दोहरे अर्थ वाले बयान को ...और पढ़ें

उदयनिधि के बयान पर खुशबू सुंदर का तीखा वार
HighLights
उधयनिधि के बयान पर खुशबू सुंदर का तीखा वार, पूछा- क्या यही आपकी मर्दानगी है?
खुशबू सुंदर ने कहा कि महिलाओं को गाली देना बंद करो
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री और भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने तमिलनाडु के विपक्षी नेता उदयनिधि स्टालिन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने स्टालिन के कथित दोहरे अर्थ वाले बयान को मिस्जिनिस्टिक और अश्लील बताया।
सोमवार को तंजावुर में कावेरी जल विवाद को लेकर डीएमके के विरोध प्रदर्शन में भीड़ ने तृषा-तृषा के नारे लगाए। जवाब में स्टालिन ने मुस्कुराते हुए कथित रूप से पानी वाला टिप्पणी की, जिसे अभिनेत्री तृषा के संदर्भ में देखा जा रहा है।
तृषा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की को-स्टार और करीबी दोस्त हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर अक्सर उनके साथ रोमांटिक रूप से जोड़ा जाता है।
मंगलवार सुबह स्टालिन को महिला की गरिमा ठेस पहुंचाने समेत कई आरोपों में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद शाम करीब 8 बजे उन्हें रिहा कर दिया गया।
खुशबू सुंदर ने एक मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे बिल्कुल आश्चर्य नहीं हुआ। मैंने डीएमके में पहले भी महिलाओं के खिलाफ ऐसे लिंग-भेद बयान देखे हैं। यह उनकी विरासत है। उदयनिधि से उम्मीद नहीं थी क्योंकि वे युवा हैं, विपक्षी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे हैं। लेकिन उन्होंने बहुत अश्लील, घटिया और अभद्र बयान दिए और जरा भी पछतावा नहीं है।
उन्होंने पूछा कि आपको सार्वजनिक मंच पर किसी महिला को गाली देने का जन्मसिद्ध अधिकार किसने दिया? कब तक आप राजनीतिक अंक पाने के लिए महिलाओं का अपमान करते रहेंगे? कितना कमजोर आदमी होता है जो महिला के कंधे से गोली चलाकर खुद को मजबूत नेता बताए? खुद को नेता कहने पर शर्म करो।
खुशबू ने चुनौती दी कि अगर मर्द हो, अगर खुद को नेता कहते हो तो बिना किसी महिला को गाली दिए खड़े हो जाओ। देखते हैं तुम कर सकते हो या नहीं।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को खिलौना या मोहरा नहीं बनाया जा सकता। स्टालिन की गिरफ्तारी का उन्होंने स्वागत किया क्योंकि इससे संदेश जाता है कि महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा।