गजब का चोर... नहाया, कॉफी बनाई और किया लुंगी डांस, फिर कर दिया ये कांड
एक चोर ने ऑटोमोबाइल शोरूम में साढ़े चार घंटे बिताए, जहां उसने डांस किया, नहाया और कॉफी पी। इसके बाद वह बाइक चुराकर फरार हो गया। ...और पढ़ें

चोर ने बाइक चुराने से पहले किया लुंगी डांस (फोटो-सोशल मीडिया)
HighLights
चोर ने ऑटोमोबाइल शोरूम में साढ़े चार घंटे बिताए।
चोरी से पहले डांस किया, नहाया और कॉफी पी।
शोरूम से 4.71 लाख रुपये की KTM बाइक चुराई।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सामान्य तौर पर ऐसी बात सामने आती है कि चोर कहीं चोरी करने जाता है और सामान लेकर फरार हो जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि चोर किसी जगह जाए और डांस करे, वहां पर नहाए भी, फिर उसके बाद चोरी करके जाए।
वाराणसी से ही एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक चोर ऑटोमोबाइल शोरूम आता है और वहां पर चार घंटे से ज्यादा समय रुकता है। इसके बाद 4.71 लाख रुपये की बाइक लेकर भाग जाता है।
चोर ने चोरी करने से पहले क्या-क्या किया?
चोर ने चोरी करने से पहले डांस किया, नहाया, यहां तक कि कॉफी भी पी। इस हैरान करने वाली घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में एक आदमी शोरूम के अंदर जाता है और मशहूर बॉलीवुड सॉन्ग 'लुंगी डांस' पर डांस करता हुआ नजर आता है।
सूत्रों के मुताबिक, चोर मोटरसाइकिल शोरूम में करीब साढ़े चार घंटे तक रहा। इस दौरान उसने आराम से अपने लिए कॉफी बनाई और पी। वो शोरूम में नहाया भी, फिर उसने अपने कपड़े सुखाए और गाने पर डांस भी किया।
इसके बाद चोर स्टोर मैनेजर की 4.71 लाख रुपये की महंगी KTM बाइक लेकर भाग गया। यह घटना वाराणसी के मंडुआडीह पुलिस स्टेशन इलाके में हुई।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने आज गुरुवार, 13 अगस्त को इस घटना पर बयान जारी किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में DCP वरुण जोन कमिश्नरेट ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
पोस्ट में लिखा गया, 'इस मामले के संबंध में, वाराणसी कमिश्नरेट के मंडुआडीह पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है और जरूरी जांच-पड़ताल की जा रही है।'
Varanasi: A thief spent 4 hours inside a bike agency, made coffee, took a bath, danced to music, and even dried his clothes before fleeing with the manager’s ₹4.70 lakh KTM bike😭💀 pic.twitter.com/6C5cdMOhnM
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) August 13, 2026
यह भी पढ़ें- सावरकर पर पूछे गलत सवाल पर केरल हाई कोर्ट ने पूछा- सस्पेंड हुए शिक्षक की क्या गलती?