विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कासालपाड़ मुठभेड़ में शामिल नक्सलियों ने किया आत्म समर्पण

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Tue, 10 Jan 2017 01:55 PM (IST)Updated: Tue, 10 Jan 2017 03:04 PM (IST)

सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी भी मिली है। कासालपाड़ह मुठभेंड़ में शामिल नक्सलियों ने डोरनापाल में आत्म समर्पण कर दिया है

फाइल फोटो
फाइल फोटो

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान के दौरान 9 आइईडी बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी भी मिली है, कासालपाड़ मुठभेंड़ में शामिल नक्सलियों ने डोरनापाल में आत्म समर्पण कर दिया है। बता दें इस मुठभेड़ में 14 सीआरपीएफ जवानों की जान चली गई थी।

इसके साथ ही सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को बीजापुर जिले में तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया है ।

पढ़ें- झारखंड के दुमका से 6 नक्सली गिरफ्तार, 31 लाख रुपये कैश बरामद

गौरतलब है कि झारखंड पुलिस ने दुमका जिले के काठीकुंड इलाके से कुछ दिनों पहले 6 नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने नक्सलियों के पास से 31 लाख 53 हजार रुपये बरामद किए थे। इसके अलावा पुलिस ने बैंक अकाउंट की पासबुक, पांच एटीएम, दो कार, दो देसी पिस्टल और सात मोबाइल फोन बरामद किए थे।

पढ़ें- सड़क निर्माण में लगे 10 वाहनों को नक्सलियों ने फूंका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।