Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: तपती गर्मी से धधक रहे कई शहर! बिहार-बंगाल समेत आठ से अधिक राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, जानिए IMD का ताजा अपडेट

    Updated: Wed, 01 May 2024 07:46 AM (IST)

    Weather Updateराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में सूरज आग उगल रहा है। तपती गर्मी से लोग बेहाल हैं। वहीं मौसम विभाग ने गंगीय पश्चिम बंगाल बिहा ...और पढ़ें

    Weather Update Today: जानिए अपने राज्यों के मौसम का ताजा अपडेट (फाइल फोटो)
    Weather Update Today: जानिए अपने राज्यों के मौसम का ताजा अपडेट (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. बंगाल-बिहार में भीषण लू का अलर्ट जारी
    2. पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों में होगी बारिश
    3. 4 मई को दिल्ली में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather Update: भारत के कई राज्यों में इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट हर रोज जारी किया जा रहा है। लोगों को बिना वजह घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी जा रही है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर चल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने 1 मई को पूर्वी भारत में और अगले 5 दिनों तक दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्र में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है।

    IMD ने मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश के आसार हैं।

    कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

    उत्तर प्रदेश में भी दिन शुरू होते ही पारा चढ़ने लगता है। दोपहर तक लू के थपेड़े से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्‍किल हो जाता है। हालांकि आज कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश के कई हिस्सों में अलग-अलग तापमान दर्ज किए जा रहे हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार दोपहर 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें- UP Weather Today: आगरा में दिनभर चली तेज हवा, कानपुर में रहेंगे हल्के बादल, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम

    झारखंड में चिलचिलाती गर्मी से अभी राहत नहीं

    झारखंड वासियों को अभी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान और भी बढ़ने का अनुमान है। रांची सहित अन्य जिलों के लिए यलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 1 मई को लेकर राज्य के पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज में हीट-वेव को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Jharkhand Weather : तप रहा झारखंड, अभी और बढ़ेगा तापमान; झुलसाने वाली गर्मी के बीच मौसम विभाग ने दी ये खुशखबरी

    इन राज्यों के लिए लू का अलर्ट जारी 

    मौसम विभाग ने आज (30 अप्रैल) पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में लू चलने की आशंका जताई है। इन राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। वहीं पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

    बिहार में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। झारखंड में तो लू के चक्कर में आठवीं तक के स्कूल अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग (IMD) ने भीषण गर्मी को देखते हुए केरल के पलक्कड़ जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    IMD ने की इन राज्यों के लिए बारिश की भविष्यवाणी 

    गंभीर हीटवेव जैसी स्थितियों के बावजूद, आईएमडी ने अलग-अलग गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी और गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) की भविष्यवाणी की है। आने वाले पांच दिनों में अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे कई राज्य हैं जहां बारिश की स्थिति देखने को मिलेगी।

    मौसम विभाग के अनुसार, 30 अप्रैल से 2 मई के बीच में सिक्किम में गरज और बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 1 मई को छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है।