Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में आज होगी बारिश; पढ़ें मौसम अपडेट

    By Versha SinghEdited By: Versha Singh
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 08:16 AM (IST)

    देश के कई राज्यों में तेज बारिश देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली के लोग अब भी तेज गर्मी से परेशान हैं। दिल्ली में लगातार पारा बढ़ रहा है। उत् ...और पढ़ें

    दिल्ली, UP सहित इन राज्यों में हो सकती है बारिश
    दिल्ली, UP सहित इन राज्यों में हो सकती है बारिश

    HighLights

    1. बिहार में जारी हुआ येलो अलर्ट
    2. दिल्ली में बन रहे गर्मी के नए रिकॉर्ड
    3. दक्षिण भारत में होगी बारिश

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश के कुछ राज्यों में बारिश देखने को मिल रही है। वहीं, मानसून के एक्टिव होने से बिहार और मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। बारिश को देखते हुए बिहार के कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

    भारत के कई राज्यों में बारिश देखने को मिल रही है लेकिन दिल्ली (Delhi Weather Today) के लोग अभी भी तेज गर्मी से परेशान हैं। अब इसे शुष्क मौसम का असर कहें या फिर अल नीनो वर्ष का प्रभाव... सोमवार (चार सितंबर) का दिन सितंबर में 123 साल का दूसरा सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। लोग तेज गर्मी से बेहाल हैं। वहीं, गर्मी बढ़ने से ओजोन का स्तर भी बढ़ने लगा है। 

    मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। शाम के समय बादल गरजने और एक दो जगह हल्की वर्षा होने के आसार हैं।

    दक्षिण भारत में होगी बारिश

    मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, अगले 24 घंटों में कई राज्यों में बारिश हो सकती है। जिसमें छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उड़ीसा, केरल, पश्चिम बंगाल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

    इसके अलावा पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Weather), झारखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, तमिलनाडु के कुछ क्षेत्रों में भी आज हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही पूर्वी राजस्थान, दक्षिणी गुजरात में भी हल्की बारिश हो सकती है।

    खबरें और भी

    मध्य प्रदेश के मौसम का हाल

    मौसम विभाग के अनुसार, राज्य (Madhya Pradesh Weather) के पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है। रीवा, शहडोल, जबलपुर और सागर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। भोपाल में भी आज तेज बारिश होने के आसार हैं।

    बिहार में जारी हुआ येलो अलर्ट

    मौसम विभाग के अनुसार, बिहार (Bihar Weather) में तेज बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पटना, कैमूर, रोहतास, गया, औरंगाबाद, अरवल, नवादा, जहानाबाद, बेगूसरया, शेखपुरा, नालंदा, जमुई, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, भागलपुर और अन्य कई जिलों में बारिश होने के आसार है। इसके साथ ही तेज बिजली भी गिर सकती है।

    उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

    कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज , आगरा, मथुरा, गोरखपुर, वाराणसी (Uttar Pradesh Weather) सह‍ित प्रदेश के कई ज‍िलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। बादलों के चलते गर्मी से राहत म‍िली है लेक‍िन उमस का असर अभी भी जारी है। ऐसे में अगले कुछ घंटों में प्रदेश का मौसम तेजी से बदलने की संभावना है। सितंबर के पहले सप्ताह की चिपचिपी गर्मी से मंगलवार से राहत मिलनी शुरू हो गई है।

    कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम

    उत्तराखंड में मंगलवार को मौसम शुष्क रहा। लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। देहरादून सहित ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिलने से मौसम शुष्क रहा, लेकिन आज मौसम करवट बदलेगा। बुधवार को प्रदेश में तीव्र बौछारे पड़ने का आसार है। ज्यादातर क्षेत्रों में आज बारिश होगी।

    हालांकि, मौसम विभाग ने बुधवार से मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद जताई है। ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछार पड़ सकती हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो एक बार फिर से पहाड़ों पर बारिश होगी। इस बारिश से लैंडस्लाइड जैसी समस्याएं भी खड़ी हो सकती हैं।

    पिछले 24 घंटों में इन क्षेत्रों में हुई भारी बारिश

    • बीते 24 घंटों में असम और मेघालय में भारी वर्षा दर्ज की गई है। असम के गोलाघाट में 11 सेमी में वर्षा दर्ज की गई।
    • ओडिशा में भारी वर्षा दर्ज की गई है। राज्‍य के बेलागुंठा में 14 सेमी और सुलियापाड़ा में 13 सेमी वर्षा दर्ज की गई।
    • पश्चिम बंगाल में गंगा के क्षेत्रों में भी काफी बारिश हुई है। राज्‍य के अमगछिया में 12 सेमी वर्षा दर्ज की गई।
    • तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश दर्ज की गई है। राज्‍य के बोब्बिली में 10 सेमी वर्षा दर्ज की गई है।
    • तेलंगाना में भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई है। मेडचाल में 14 सेमी और गांधारी में 14 सेमी वर्षा दर्ज की गई है।

    बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र

    मौसम विभाग ने X (पहले ट्विटर) पर जारी किए बुलेटिन में जानकारी देते हुए बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण अगले 3 से 4 दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

    मौसम विभाग ने बताया कि अगले 4-5 दिनों तक मानसूनी गतिविधियां प्रायद्वीपीय भारत, मध्‍य और पूर्वोत्तर भारत तक सीमित रह सकती हैं। इस दौरान इन इलाकों में काफी अच्‍छी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं महाराष्‍ट्र में दो दिनों के बाद मौसम खुशनुमा होने के आसार हैं और बारिश हो सकती है। जबकि उत्तर पश्‍चिमी भारत में मौसम सामान्‍य रहने के आसार हैं। 

    यह भी पढ़ें- UP Weather Alert: यूपी में तेजी से बदलेगा मौसम, कई शहरों में छाए बादल, आज से प्रदेश में झमाझम के आसार

    यह भी पढ़ें- Bihar Weather Update: पटना में आज से तीन दिन तक बरसेंगे बादल, चंपारण समेत जानिए अपने जिले का हाल