Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Alert: यूपी में तेजी से बदलेगा मौसम, कई शहरों में छाए बादल; आज से प्रदेश में झमाझम बारिश के आसार

    By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 07:46 AM (GMT+05:30)

    UP Weather Alert Update Today उत्‍तर प्रदेश में आज से मौसम व‍िभाग ने बार‍िश की संभावना जताई है। प्रदेश के कई ह‍िस्‍सों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। ठ ...और पढ़ें

    UP Weather Alert: यूपी के ज‍िलों में सुबह से छाए बादल
    UP Weather Alert: यूपी के ज‍िलों में सुबह से छाए बादल

    HighLights

    1. मौसम व‍िभाग ने प्रदेश के कई ह‍िस्‍सों में जारी क‍िया बार‍िश का अलर्ट
    2. बार‍िश के बाद तापमान में आएगी ग‍िरावट, उमस से भी राहत म‍िलने के आसार

    लखनऊ, जासं। कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज , आगरा, मथुरा, गोरखपुर, वाराणसी सह‍ित प्रदेश के कई ज‍िलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। बादलों के चलते गर्मी से राहत म‍िली है लेक‍िन उमस का असर अभी भी बरकरार है। ऐसे में अगले कुछ घंटों में प्रदेश का मौसम तेजी से बदलने की संभावना है। सितंबर के पहले सप्ताह की चिपचिपी गर्मी से मंगलवार से राहत मिली शुरू हो गई है।

    दिनभर बादलों की आवाजाही और कुछ जगहों पर हुई बूंदाबांदी से राजधानी समेत प्रदेश की कई हिस्सों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी सप्ताह भर प्रदेश भर में अलग-अलग जिलों में हल्की से मध्य बरसात की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, मानसून ट्रफ इस समय लखनऊ, सतना होते हुए रायपुर होते हुए लो प्रेशर एरिया बनता जा रहा है।

    इसके अलावा आंध्र प्रदेश और उड़ीसा तट पर भी निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके कारण अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेश भर में कई जगह पर बारिश होगी। बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश के सटे दक्षिणी जिलों में तेज बारिश के लिए चेतावनी है। लखनऊ, कानपुर, आगरा, मथुरा और आसपास के जिले में हल्की-फुल्की बारिश के आसार हैं। तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।

    मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सोमवार की अपेक्षा दो डिग्री कम होकर 34.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। लखनऊ, बाराबंकी, इटावा, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, बहराइच, झांसी, हमीरपुर, उरई, आगरा समेत कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इसके चलते अधिकतर जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज हुई। सर्वाधिक तापमान आगरा में 36.9 डिग्री और मेरठ में 36.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।

    खबरें और भी

    न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज किए जाने के साथ प्रदेश में सबसे कम तापमान मुरादाबाद में 23.4 डिग्री और नजीबाबाद में 23.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कई हिस्सों में गरज और चमक के साथ भारी बारिश के लिए चेतावनी दर्ज की गई है। लखनऊ और आसपास के जिलों में हल्की से मध्य बरसात हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।