Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: तमिलनाडु में ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली समेत बिहार में छाया रहेगा कोहरा; IMD का अगले 3 दिनों का अपडेट

    By Nidhi AvinashEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Tue, 14 Nov 2023 08:14 AM (GMT+05:30)

    बीते दिनों सबसे ज्यादा बारिश तमिलनाडु में दर्ज की गई है। 10 से 11 नवंबर के बीच यहां भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। रामनाथपुरम जिले के थंगाचिमादम ...और पढ़ें

    Weather Update: तमिलनाडु में ऑरेंज अलर्ट (Image: Jagran Graphic)
    Weather Update: तमिलनाडु में ऑरेंज अलर्ट (Image: Jagran Graphic)

    HighLights

    1. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के तटीय क्षेत्रों में 14 नवंबर को होगी भारी बारिश
    2. अगले 3 दिनों के दौरान दक्षिणी प्रायद्वीप भारत में बारिश की गतिविधि कम होने की संभावना
    3. बीते दिनों सबसे ज्यादा बारिश तमिलनाडु में दर्ज की गई

    ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। Weather Update: तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के तटीय क्षेत्रों में 13 नवंबर को भारी बारिश हुई। भारत विज्ञान मौसम विभाग ने इन शहरों के लिए आज यानी 14 नवंबर को भी भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। मौसम को देखते हुए IMD ने दक्षिण प्रायद्वीप के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। साथ ही लोगों को सावधानियां बरतनें और सुरक्षित रहने की भी सलाह दी गई है।

    मौसम विभाग ने अपडेट देते हुए बताया कि 14 नवंबर के आसपास दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके पश्चिम की ओर बढ़ने और 16 नवंबर के आसपास पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक अवदाब में तब्दील होनी की संभावना है। इसके मद्देनजर IMD ने अगले 3 दिनों के दौरान दक्षिणी प्रायद्वीप भारत में बारिश की गतिविधि कम होने की संभावना जताई है।

    कहां हुई सबसे अधिक बारिश?

    बीते दिनों सबसे ज्यादा बारिश तमिलनाडु में दर्ज की गई है। 10 से 11 नवंबर के बीच यहां भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। रामनाथपुरम जिले के थंगाचिमादम में 15 सेमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, मंडपम में 14 सेमी और पंबन में 8 सेमी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 नवंबर को दक्षिण प्रायद्वीप भारत में पूर्वी लहर के कारण बारिश का एक नया दौर शुरू हो जाएगा।

    दिल्ली का क्या है हाल?

    दिल्ली में 10 नवंबर को हुई बारिश से वायु प्रदुषण का स्तर थोड़ा कम हुआ। हालांकि, दिवाली के कारण राजधानी की हवा फिर से जहरीली हो गई है और AQI स्तर 'खराब' श्रेणी में आ गई है। वहीं, एनसीआर के प्रमुख शहरों में हवा की गुणवत्ता 'बेहद खराब' में शामिल हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार,आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली-NCR में प्रदूषण के अलावा घना कोहरा भी छाया रहेगा। IMD ने बताया कि दिल्ली में 16 नवंबर तक हल्का कोहरा रहेगा।

    खबरें और भी

    Delhi AQI Today: सांसों पर फिर मंडराया प्रदूषण का साया, NCR के कई इलाके सांस लेने लायक नहीं; जहरीली हो गई दिल्ली की हवा

    छट पर कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

    बिहार में छट पर्व का आगमन होने जा रहा है और इसी के साथ ठंड ने भी करवट ले ली है। श्रद्धालुओं को ठंड का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके कारण प्रदेश में कोहरा और धुंध के बढ़ने की संभावना है।

    राजधानी पटना समेत अधिकांश शहरों में सुबह के दौरान कोहरा बना रहेगा। वहीं, पछुआ के कारण ठंड के भी बढ़ने की संभावना है। छट पर्व को देखते हुए प्रदेश का अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री और न्यूनतम 18-20 डिग्री रहने की उम्मीद है। सोमवार को पटना समेत 26 शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी।

    Bihar Weather: छठ पूजा पर कैसा रहेगा बिहार का मौसम, दिवाली के बाद ली करवट; पटना सहित 26 शहरों का गिरा तापमान