विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: पहाड़ी इलाकों में भी गर्मी का सितम, 47 डिग्री पहुंचा दिल्ली-UP का तापमान; IMD का हीटवेव अलर्ट

Published: Mon, 20 May 2024 07:36 AM (IST)

उत्तर भारत (weather update) में गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। देश के कई राज्यों में चिलमिलाती धूप और लू ...और पढ़ें

47 डिग्री पहुंचा दिल्ली-UP का तापमान (Image: Jagran)
47 डिग्री पहुंचा दिल्ली-UP का तापमान (Image: Jagran)

HighLights

  1. 22 से 23 मई के दौरान इन राज्यों में लू (Heat Wave) चलने की संभावना
  2. मौसम विभाग ने जारी किया अगले 5 दिनों का हीटवेव अलर्ट
  3. अगले 7 दिनों के दौरान इन राज्यों में गरजेंगे बादल

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। Weather Update Today: तेज धूप, गर्म हवाएं और चिलमिलाती गर्मी से उत्तर भारत के  लोगों को अभी कोई राहत नहीं मिलने वाली है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। हैरानी की बात यह है कि पहाड़ी इलाकों में भी लोगों के पसीने छूट रहे है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, हिमालचल प्रदेश के ऊना का तापमान 44 डिग्री के पार हो चुका है।  

इन राज्यों में जारी गर्मी का सितम

रविवार को हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कई भागों तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ भागों में भीषण गर्मी की स्थिति देखी गई। वहीं, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और पंजाब के कुछ भागों में और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भी गर्म हवाएं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और राजस्थान उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ स्थानों में 22 से 23 मई के दौरान लू (Heat Wave) चलने की संभावना है। 

IMAGE: X/@Indiametdept

अगले 5 दिनों का हीटवेव अलर्ट 

IMD के अनुसार, अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गर्म हवा से लेकर गंभीर गर्मी की स्थिति जारी रहने की संभावना है। वहीं, पूर्वी और मध्य भारत में भी गर्म हवा की स्थिति बनी रहने की संभावना है। हालांकि, तेज गर्मी के बीच कई राज्यों में बारिश से लोगों को राहत मिल रही है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि 22 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह शुरू में उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा और 24 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में एक डिप्रेशन में बदल जाएगा।

IMAGE: X/@Indiametdept

कहां-कहां होगी बारिश?

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ-साथ आंधी, बिजली और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना और रायलसीमा में आंधी, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट हल्की और मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

23 मई को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और केरल और माहे में भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा 21 और 22 मई को तटीय कर्नाटक में भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके लिए IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 19 से 22 मई के दौरान तमिलनाडु और केरल में भी कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। यहां के लिए भी मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। 

यह भी पढ़ें: Bihar Weather : पांच जिलों में वोटिंग के समय नहीं पड़ेगी गर्मी, बारिश के आसार; पढ़ें बिहार भर के मौसम का ताजा अपडेट

यह भी पढ़ें: यूपी में प्रचंड गर्मी से हाल बेहाल, इन 20 जिलों में 47 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा; IMD ने जारी की चेतावनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।