Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: दिल्ली-NCR में बनी रहेगी बादलों की आवाजाही, उत्तराखंड पर भारी पड़ रहा मानसून

    By Mohammad SameerEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Sun, 20 Aug 2023 05:30 AM (IST)

    Weather Update हिमाचल प्रदेश को भारी वर्षा से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना जताई है। उत् ...और पढ़ें

    Weather Update: जानिए आज का मौसम (प्रतीकात्मक फोटो)
    Weather Update: जानिए आज का मौसम (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. ल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।
    2. हिमाचल में कई स्थानों पर बाढ़ आने की चेतावनी भी जारी की गई है।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Weather Update Today: बारिश ने हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और प्राकृतिक आपदा से भीषण तबाही मची है। मानसून उत्तराखंड पर भारी पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश के लोगों को फिलहाल बारिश से राहत मिलती नहीं दिख रही है। यहां बाढ़ आने की चेतावनी भी जारी की गई है। पढ़िये वेदर रिपोर्ट...

    दिल्ली-NCR में बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत

    शनिवार तड़के राजधानी दिल्ली और NCR में तेज बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली। गुरुग्राम में भी बारिश हुई। यहां बारिश के बाद जाम लग के हालात बन गए। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे हल्की बारिश हो सकती है। 

    हिमाचल का मौसम

    हिमाचल प्रदेश को भारी वर्षा से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना जताई है। नदी-नालों में उफान की आशंका है। मौसम विभाग ने शनिवार को जारी पूर्वानुमान में 22 अगस्त तक चंबा, किन्नौर और लाहुल स्पीति को छोड़ नौ जिलों में आंधी और भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर बाढ़ आने की चेतावनी भी जारी की गई है।

    उत्तराखंड पर भारी पड़ रहा मानसून

    उत्तराखंड में मानसून भारी गुजर रहा है। अतिवृष्टि व भूस्खलन से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होने के साथ जानमाल की व्यापक क्षति उठानी पड़ रही है। प्रारंभिक आकलन में 15 जून से अब तक आपदा से एक हजार करोड़ रुपये की क्षति का अनुमान है। इसमें भी मानसून ने सड़कों को सर्वाधिक जख्म दिए हैं। राज्य व राष्ट्रीय राजमार्गों समेत सभी तरह की सड़कों एवं पुलों को हुई क्षति 536 करोड़ रुपये आंकी गई है। मानसून अभी सक्रिय है और क्षति का विभागवार आकलन कराया जा रहा है।

    खबरें और भी

    बिहार का हाल

    राजधानी समेत प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य बनी रही। दक्षिण- मध्य, दक्षिण-पूर्व भागों के अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। दो दिनों बाद पूर्वी व पश्चिम चंपारण, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज व मुजफ्फरपुर में भारी वर्षा की संभावना है।

    प्रदेश के अधिसंख्य भागों के एक या दो स्थानों पर वज्रपात व मेघ गर्जन की चेतावनी है। पटना व आसपास इलाकों में दोपहर बाद बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार है।

    पंजाब में 23 अगस्त तक गरज के साथ छींटे पड़ने, हल्की वर्षा की संभावना

    पंजाब के कई जिलों में शुक्रवार देर रात्रि के बाद से शनिवार शाम तक रूक रूक कर मध्यम से जोरदार वर्षा हुई। माैसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार अमृतसर में 2.8 मिलीमीटर, पटियाला में 11.7 मिलीमीटर, एसबीएस नगर में 48.6 मिलीमीटर, गुरदासपुर में 16.4 मिलीमीटर, होशियारपुर में 23.5 मिलीमीटर, रोपड़ में 2.7 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड कीगई। वहीं लुधियाना के कई इलाकों में सुबह और फिर दोपहर के समय बूंदाबांदी व हल्की वर्षा हुई। हालांकि, दिन में धूप गायब रही।

    विभाग के अनुसार जिन जिलों में वर्षा हुई, वहां अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। दूसरी तरफ विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी मालवा को छोड़कर पंजाब के बाकी सभी जिलों में 23 अगस्त तक गरज के साथ छींटे पड़ने, हल्की वर्षा की संभावना हैं।हालांकि इससे राज्य के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं हैं।

    ओडिशा में बढ़ेंगी बारिश की गतिविधियां

    आईएमडी के वैज्ञानिक एचआर विश्वास का कहना है कि,

    पिछले 24 घंटों में राज्य के सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे ज्यादा 98.2 मिमी बारिश जाजपुर जिले के सुकिंदा में हुई... अगले 24 में घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। उत्तरी ओडिशा में 23 अगस्त से गरज के साथ बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।