Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IMD Alert: यूपी-बिहार और उत्तराखंड में शीतलहर का अलर्ट, पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी; 3 फरवरी तक उत्तर भारत में दिखेंगे मौसम के कई रंग

    Updated: Mon, 29 Jan 2024 10:05 AM (IST)

    खराब मौसम के कारण उत्तर भारत की कई ट्रेन और फ्लाइट देरी से चल रही है। कई ट्रेनों को तो रद्द भी करना पड़ रहा है जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामन ...और पढ़ें

    मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट
    मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

    ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई राज्य इस समय कड़ाके की ठंड के चपेट में हैं। कड़कड़ाती ठंड ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। हर तरफ लोग आग और अलाव जलाकर अपना दिन काटने को मजबूर हो चुके हैं।

    इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण शीत लहर और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने 29 जनवरी से 3 फरवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी भी दी है। हालांकि, यह भी कहा गया है कि आने वाले हफ्ते में लोगों को इस ठंड से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों को राहत मिलने वाली है।

    इन राज्यों में बारिश की संभावना

    • मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी क्षेत्रों जैसे जम्मू, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 3 फरवरी तक हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
    • कश्मीर में 30 और 31 जनवरी, वहीं हिमाचल प्रदेश में 31 जनवरी को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
    • उत्तर भारत के लोगों को भी बारिश का सामना करना पड़ेग। दरअसल, मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की संभावना है।

    इन राज्यों में रहेगा शीतलहर का प्रकोप

    • आईएमडी के मुताबिक, 29 जनवरी से 31 जनवरी तक बिहार के अधिकतर हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।
    • उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 29 जनवरी को भारी ठंड रहने की संभावना है।
    • इसके साथ ही, 29 जनवरी को उत्तराखंड में भी काफी ठंड रहेगी, जिसके बाद बारिश की संभावना है।

    यह भी पढ़ें: UP Weather News: यूपी में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश में आज का मौसम, पढ़िए IMD का लेटेस्ट अपडेट

    उत्तर भारत में छाया रहेगा घना कोहरा

    • 29 जनवरी और 30 जनवरी को उत्तर प्रदेश और राजस्थान में घना कोहरा छाया रहेगा।
    • 29 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में लोगों को कोहरे से परेशानी हो सकती है।
    • बिहार में भी कोहरा 29 जनवरी से 31 जनवरी तक लोगों को परेशान करने वाला है।
    • 29 जनवरी को उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में घने कोहरे की स्थिति की संभावना जताई गई है।

    यह भी पढ़ें:Punjab Weather: अगले सात दिनों में बढ़ेगा दिन और रात का तापमान; भारी बारिश का भी जताया अनुमान, अगले दो दिन धुंध का येलो अलर्ट

    खबरें और भी

    और भी नीचे गिर सकता है तापमान

    • मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।
    • पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान अगले 3 दिनों में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।
    • अगले 3 दिनों में पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

    यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, बारिश-बर्फबारी के आसार; बढ़ सकती है ठंड

    राष्ट्रीय राजधानी के मौसम का हाल

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 29 जनवरी की सुबह तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आईएमडी ने बताया है कि 29 जनवरी को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और लोगों को थोड़ी-बहुत राहत मिलेगी। साथ ही, मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक 31 जनवरी और 1 फरवरी को दिल्ली में बारिश और आंधी की भी संभावना है।

    यह भी पढ़ें: Delhi Weather: जनवरी ने बनाया दिल्ली में ठंड और सूखे का रिकॉर्ड, 16 साल में दूसरा मौका जब एक भी दिन नहीं हुई बारिश

    खराब मौसम के कारण ट्रेन और फ्लाइट में हो रही देरी

    खराब मौसम के कारण उत्तर भारत की कई ट्रेन और फ्लाइट देरी से चल रही है। कई ट्रेनों को तो रद्द भी करना पड़ रहा है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब मौसम के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। 20808 हीराकुंड एक्सप्रेस रद्द कर दी गई, जबकि 04449 नई दिल्ली से कुरुक्षेत्र जंक्शन और 12011 कालका शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन काफी देरी से चल रही है।

    यह भी पढ़ें: Train Delay: दिल्ली से रविवार को चलने वाली बरौनी हमसफर और जबलपुर सुपरफास्ट आज होगी रवाना, देरी से चल रही 60 से ज्यादा ट्रेनें

    02564 बरौनी क्लोन स्पेशल के राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 17 घंटे से अधिक देरी से पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा, 22416 वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस 11 घंटे से अधिक देरी से चल रही है।

    जानकारी के मुताबिक, रविवार को दिल्ली से आने व जाने वाली इंडिगो फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। एयरपोर्ट के निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि खराब मौसम से अभी भी हवाई सेवाएं प्रभावित हैं। मुंबई और हैदराबाद की फ्लाइट दो घंटे व अन्य फ्लाइट एक से डेढ़ घंटे के देरी से आई और गई हैं।

    यह भी पढ़ें: Weather Update Today: दिल्ली-NCR में अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, UP में बारिश का अलर्ट; पढ़ें अपने राज्य के मौसम का हाल