Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather News: यूपी में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश में आज का मौसम, पढ़िए IMD का लेटेस्ट अपडेट

    Updated: Mon, 29 Jan 2024 07:13 AM (IST)

    UP Weather News Today मौसम विभाग ने सुबह के समय कोहरा रहने और दोपहर में धूप निकलने का आसार जताया है। यूपी के कुछ जिलों में सूरज निकलने की उम्मीद हैं ल ...और पढ़ें

    UP Weather News: जनवरी के अंतिम दो दिन भी ठंडे रहेंगे।
    UP Weather News: जनवरी के अंतिम दो दिन भी ठंडे रहेंगे।

    HighLights

    1. धरातल से 10 से 12 किमी ऊपर जेट स्ट्रीम बनने से नमी बढ़ी
    2. दो दिन और कड़ाके की सर्दी करेगी परेशान

    जागरण संवाददाता, लखनऊ/आगरा। जनवरी के अंतिम दो दिन भी ठंडे रहेंगे। अगले दो दिन तक तापमान में मामूली बदलाव होगा, लेकिन इससे ठंड से बहुत राहत नहीं मिलने वाली है। रविवार को जिले के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट से दिन में लोगों को गलन महसूस हुई। कुछ समय के लिए धूप निकली, लेकिन वह भी बेअसर रही।

    मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को लखनऊ, चंदौली, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ में कोहरा छाए रहने की संभावना है। 

    ठंडी हवाओं ने किया परेशान

    आगरा। शहर में सोमवार को मौसम अचानक पलट गया। सुबह के समय कोहरा नहीं दिखा लेकिन बर्फीली हवाएं नश्तर की तरह चुभीं। इससे पहले रविवार को दोपहर में अचानक बादल घिर आए। ठंडी हवा चलने लगी। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने से गलन बढ़ गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार सुबह धुंध के साथ कोहरा छा सकता है। दोपहर में बादल छाए रहेंगे।

    ये भी पढ़ेंः Gyanvapi Case: तहखाने में छुपे हैं ज्ञानवापी के मंदिर होने के अहम साक्ष्य, प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट के जरिये दावा मजबूत करेगा मस्जिद पक्ष

    मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि धरातल से 10 से 12 किमी ऊपर जेट स्ट्रीम बनने से नमी बढ़ी है। इससे मौसम में बदलाव आया है। एक-दो दिन सुबह के समय धुंध व हल्के कोहरे के साथ बादल रहेंगे। न्यूनतम तापमान में अब वृद्धि होगी।

    ये भी पढ़ेंः ताजमहल मुफ्त में घूमने का आया मौका; शाहजहां-मुमताज की असली कब्र देखने को मिलेंगी, पढ़िए कब मिलेगी फ्री में एंट्री

    विमान सेवाएं प्रभावित रही

    कोहरा और खराब दृश्यता की वजह से रविवार को विमान सेवाएं प्रभावित रही। मुंबई से आ रहा विमान दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया, जबकि मस्कट, नागपुर आदि स्थानों से आ रहे विमान दो से तीन घंटे की देरी से पहुंचे। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुंबई से एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आइएक्स 2773 अपने निर्धारित समय रात 1:35 पर आने वाली फ्लाइट खराब मौसम के चलते दर्जनों बार चक्कर काटने के बाद दिल्ली डायवर्ट कर दी गई। दिल्ली से आने वाले इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6ई 6282 तय समय दोपहर दो बजे के स्थान पर 4:08 पर पहुंचा।

    खबरें और भी