यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weather Update Today: MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में आज होगी भारी बारिश, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
Weather Update Today। IMD के मुताबिक आज और कल मध्य प्रदेश विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना व् ...और पढ़ें

HighLights
- मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हो सकती है भारी बारिश
- बिहार-झारखंड में होगी भारी बारिश
- पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना
नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। Weather Update Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश होने की संभावना है।
MP और छत्तीसगढ़ में होगी भारी बारिश
विभाग के मुताबिक, आज और कल मध्य प्रदेश (MP), विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही, बिजली गिरने की भी संभावना व्यक्त की गई है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? (Delhi Weather Update)
IMD के मुताबिक, दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 23 सितंबर को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
.jpg)
यह भी पढ़ें: Delhi Weather Update: बारिश से भी नहीं ढीले पड़े गर्मी के तेवर, उमस ने छुड़ाए पसीने; अब कैसा रहेगा मौसम का हाल
बिहार-झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
मौसम विभाग के मुताबिक, आज से 25 सितंबर के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल के साथ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान आंधी चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना
IMD के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत में 22 से 24 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर और नगालैंड में हल्की/ मध्यम से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Gorakhpur Weather Update: तीखी धूप से मिलेगी राहत, अगले चार दिन तक छाएंगे बादल, बरस के गिराएंगे पारा
पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में होगी भारी बारिश
आज केरल, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही, आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी हल्की मध्यम से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आंधी चलने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।