Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update Today: उत्तर भारत में अभी रहेगी ठंड! इन राज्यों में जारी हुआ बारिश का अलर्ट; पढ़े ताजा अपडेट

    Updated: Thu, 22 Feb 2024 08:00 AM (IST)

    बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आज बारिश होने की उम्मीद है। वहीं बंगाल में भी आज तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा पंजाब हरियाणा मध ...और पढ़ें

    बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आज बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।(फोटो सोर्स: जागरण)
    बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आज बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।(फोटो सोर्स: जागरण)

    HighLights

    1. पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों में आज बारिश की आशंका।
    2. त्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहाना बना रहेगा।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे। स्काईमेट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में बारिश की कम आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहाना बना रहेगा।  

    आज भी पहाड़ों पर जारी रहेगी बर्फबारी

    वही, उत्तराखंड के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। उप-हिमालयी में बर्फबारी का अनुमान जताया गया है।

    कैसा रहेगा मैदानी इलाकों का हाल?

    वहीं, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आज बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, बंगाल में आज तेज हवाओं के साथ बारिश की उम्मीद है। पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान चंडीगढ़ के कुछ जिलों में भी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।

    बात करें पूर्वोत्तर भारत की तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज बारिश की स्थिति रहेगी। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज बारिश की संभावना जताई जा रही है।

    मध्य भारत में मौसम सुहाने रहने का अनुमान 

    मौसम विभाग ने जानकारी दी कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत और आसपास के मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव और उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना नहीं है।

    यह भी पढ़ें: Weather Forecast: ठंड की हो रही विदाई, अभी सुबह-शाम की सर्दी बरकरार; जानिए सप्ताह भर कैसा रहेगा मौसम

    खबरें और भी