Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    महिला ने वर्कप्लेस पर की पीरियड्स को लेकर चर्चा तो ऑफिस ने दी मौखिक चेतावनी, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

    By AgencyEdited By: Versha Singh
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 10:10 AM (IST)

    महिलाओं को हर माह पीरियड्स के दर्द से गुजरना पड़ता है। वहीं एक महिला द्वारा सोशल मीडिया पर पीरियड्स को लेकर किया गया पोस्ट पर बहस छिड़ गई है। एक महिला ...और पढ़ें

    पीरियड्स पर की चर्चा तो ऑफिस ने दी मौखिक चेतावनी
    पीरियड्स पर की चर्चा तो ऑफिस ने दी मौखिक चेतावनी

    नई दिल्ली, एजेंसी। महिलाओं को हर माह आने वाले पीरियड्स के समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पेट में दर्द, शरीर में दर्द, क्रैम्प्स आना और तरह-तरह की दिक्कतें होती हैं। कई बार वर्कप्लेस पर महिलाएं एक दूसरे से इसे लेकर बात करती हैं और अपने अपने अनुभवों को साझा करती हैं।

    Reddit पर महिला ने किया पोस्ट

    वहीं, एक मामला सामने आया है जिसमें एक महिला को उसके वर्कप्लेस पर अपने सहकर्मी के साथ पीरियड्स के दर्द के बारे में बात करने पर HR द्वारा मौखिक चेतावनी दी गई है। इस घटना के बाद महिला ने अपना अनुभव Reddit पोस्ट पर शेयर किया। जिसके बाद इस पोस्ट पर लोगों द्वारा अलग-अलग कमेंट्स किए जा रहे हैं और एक नई बहस छिड़ती हुई दिखाई दे रही है।

    आप इस लिकं पर क्लिक कर पोस्ट को पढ़ सकते हैं। (Excuse my uterus then, damn.)

    पोस्ट पर आ रहे लोगों के कई कमेंट्स

    पोस्ट को '_debunct14' नाम के यूजर ने शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लिखा, मुझे काम पर अपने पीरियड्स के बारे में चर्चा करने के लिए एक मौखिक चेतावनी दी गई है। मैं एक पर्यवेक्षक (Supervisor) हूं, जाहिर है, इसका मतलब है कि मानक 'अलग' हैं क्योंकि मैंने किसी को 'असुविधाजनक' बना दिया है। मैंने इस मुद्दे को उठाया ही नहीं, मेरी एक पर्यवेक्षक मुझे बता रही थी कि उसे मासिक धर्म में ऐंठन हो रही थी। मैंने उससे कहा कि मेरे साथ भी ऐसा ही हो रहा था। बस इतनी ही बात हुई था।

    उन्होंने आगे कहा, उसी HR महिला से बात हुई जिसने पिछले साल कार्यस्थल में लैंगिक असमानता पर व्याख्यान दिया था। उसकी सलाह? 'सुबह तैयार होने में कम समय लगाएं ताकि पुरुष आपको गंभीरता से लें।'

    ये पोस्ट कुछ ही घंटे पहले शेयर किया गया था। पोस्ट किए जाने के बाद से इसे करीब 4,000 अपवोट मिले हैं। इस पोस्ट पर कई कमेंट्स भी आए हैं।

    एक व्यक्ति ने लिखा, मैं HR को उस टिप्पणी के बाद लैंगिक समानता के बारे में याद दिलाऊंगा, साथ ही अगर HR ने फिर कभी ऐसा कुछ कहा तो एक वकील को नियुक्त करने पर विचार करूंगा।

    एक दूसरे व्यक्ति ने कहा, HR में मुंझे 20 साल हो गए हैं। उन्हें बताएं कि आप लिखित में विवरण चाहते हैं यदि यह मौखिक आपकी फ़ाइल में नोट किया जाएगा। यदि ऐसा नहीं होगा, तो आप यह भी लिखित में चाहते हैं।

    खबरें और भी

    एक तीसरे व्यक्ति ने टिप्पणी करते हुए कहा, यह कैसे अनुचित है? मैं एक पर्यवेक्षक हूं और मेरे कई कर्मचारी मासिक धर्म की ऐंठन के कारण बीमार पड़ गए हैं। उनमें से एक को इसके लिए अस्पताल भी जाना पड़ा। यह एक अपरिहार्य विषय (unavoidable topic) है जिसमें कर्मचारी कल्याण शामिल है और आपके सहकर्मियों को आगे बढ़ने की जरूरत है।

    यह भी पढ़ें- Period Pain Tips: पीरियड्स के दौरान न करें ये गलतियां, बढ़ सकती है आपकी मुसीबत

    यह भी पढ़ें- Periods Pain: पीरियड्स दर्द से राहत पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 6 फूड्स