विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंद्रयान-2 की असफलता पर छलक उठे थे जिनके आंसू, Chandrayaan 3 की कामयाबी पर क्‍या बोले ISRO के पूर्व चेयरमैन

By AgencyEdited By: Ashisha Singh Rajput
Published: Wed, 23 Aug 2023 07:38 PM (IST)

Chandrayaan 3 23 अगस्त 2023 (बुधवार) का दिन समस्त देशवासियों के साथ के. सिवन के लिए बहुत खास है। पूर्व ...और पढ़ें

23 अगस्त 2023 (बुधवार) का दिन समस्त देशवासियों के साथ के. सिवन के लिए बहुत खास है।
23 अगस्त 2023 (बुधवार) का दिन समस्त देशवासियों के साथ के. सिवन के लिए बहुत खास है।

HighLights

  1. 'मैं बहुत खुश हूं!' पूर्व इसरो प्रमुख बोले- हम लंबे समय से इस पल का कर रहे थे इंतजार
  2. चंद्रयान-3 का साइंस डाटा केवल भारत नहीं बल्कि ग्लोबल साइंटिस्ट यानी दुनियाभर के लिए होगा: के. सिवन

नई दिल्ली, एएनआई। 7 सितंबर  साल 2019 का वो दिन जब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधन संगठन (ISRO) के तत्कालीन प्रमुख के. सिवन की अध्यक्षता में चंद्रयान-2 कुछ तकनीकि खामियों के चलते सफल नहीं हो सका था। उस दिन से उनकी आंखे अपने अधूरे सपने के साकार होने की प्रतीक्षा कर रही थीं। 23 अगस्त 2023 (बुधवार) का दिन समस्त देशवासियों के साथ के. सिवन के लिए बहुत खास है।

चंद्रयान-3 की सफलता पर क्या बोले के. सिवन ?

पूर्व इसरो प्रमुख के सिवन ने इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा,

हम वास्तव में उत्साहित हैं...हम लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे। मैं बहुत खुश हूं।"

यह इसरो नहीं बल्कि पूरे देश की कामयाबी : के. सिवन

इसरो के पूर्व अध्यक्ष ने चंद्रयान-3 की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए सरकार को भी कार्यक्रम को समर्थन देने के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ इसरो नहीं बल्कि पूरे देश की कामयाबी है।

इसरो के पूर्व अध्यक्ष बोले- नई-नई खोज को किया जाएगा पूरा

इसरो के पूर्व अध्यक्ष ने ऐतिहासिक पल के इस शुभ अवसर पर के बड़ी बात कही कि चंद्रयान-3 का साइंस डाटा केवल भारत नहीं बल्कि ग्लोबल साइंटिस्ट यानी दुनियाभर के लिए होगा। उन्होंने कहा कि इस डाटा को दुनियाभर के वैज्ञानिकों द्वारा इस्तेमाल किया जाएगा और इससे नई-नई खोज को पूरा किया जाएगा।