क्या तमिलनाडु में गिर जाएगी विजय की सरकार, स्टालिन ने कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड में रहने के लिए क्यों कहा?
एम के स्टालिन ने मुख्यमंत्री विजय की सरकार को कमजोर और अल्पमत वाली बताया, कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। ...और पढ़ें

एम के स्टालिन से कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट। (फाइल)
HighLights
स्टालिन ने विजय सरकार को कमजोर और अल्पमत वाली बताया।
कार्यकर्ताओं को कभी भी चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा।
सरकार के पांच साल का कार्यकाल पूरा न करने की आशंका जताई।
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने अपने कार्यकर्ताओं के संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विजय की सरकार के एक कमजोर और अल्पमत वाली सरकार बताया। साथ ही उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने को भी कहा।
उन्होंने कहा कि शायद ये सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा न कर पाए और यह उन पार्टियों के समर्थन से चल रही है जो हाल तक उनके नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा थीं।
विजय से स्वतंत्र सरकार चलाने के लिए जनादेश नहीं- स्टालिन
तमिलनाडु चुनावों में अपनी सीट हारने वाले स्टालिन ने कहा विजय की पार्टी के पास स्वतंत्र रूप से सरकार चलाने के लिए जनता का जनादेश नहीं हैं, क्योंकि उसे बहुमत के लिए जरूरी 118 सीटों के मुकाबले 108 सीटें ही मिली हैं।
उन्होंने दावा किया कि सरकार केवल उन लोगों के समर्थन से चल रही है जिन्हें असल में डीएमके की सरकार बनाने के लिए वोट दिया गया था। यह केवल कुछ ऐसी पार्टियों के रणनीतिक तालमेल और समर्थन की वजह से हो रहा है जो हाल तक हमारे प्रगतिशील गठहबंधन का हिस्सा थीं।
कभी भी हो सकते हैं चुनाव- स्टालिन
उन्होंने कहा, "यह एक अस्थिर व्यवस्था है। हमें नहीं पता कि किस मोड़ पर यह गाड़ी अपना संतुलन खो देगी और अचानक रुक जाएगी। इसलिए, मैं आपको बता रहा हूं कि चुनाव कभी भी हो सकते हैं। यह तीन महीने में हो सकता है, या छह महीने में हो सकता है। हम पांच साल के चक्र का इंतजार नहीं कर सकते।"
खबरें और भी
चुनावी मोड में रहे कार्यकर्ता- स्टालिन
स्टालिन ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं से तुरंत चुनावी मोड में आने का आग्रह किया। साधारण बहुमत न मिलने के बाद, TVK ने कांग्रेस, वामपंथी पार्टियों, VCK और IUML की मदद से जरूरी समर्थन हासिल किया - ये सभी पार्टियां 23 अप्रैल के चुनाव में DMK की सहयोगी थीं, लेकिन विजय का समर्थन करने के लिए उन्होंने द्रविड़ की बड़ी पार्टी से रिश्ते तोड़ लिए थे।