Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    टीम इंडिया ने 11 साल का सूखा खत्म कर जीता वर्ल्ड कप; रतन टाटा ने दुनिया को कहा अलविदा; साल 2024 दे गया कभी खुशी, कभी गम...

    Updated: Thu, 26 Dec 2024 05:44 PM (IST)

    Year Ender 2024 साल 2024 में कई घटनाएं ऐसी हुईं जिससे कई बार हमारा मन खुशी से भर गया तो कई दफा हमारी आंखें नम हो गईं। इस साल दिग्गजों की उपलब्धियों ने ...और पढ़ें

    Year Ender 2024 इस साल क्या हुआ खास जानें। (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)
    Year Ender 2024 इस साल क्या हुआ खास जानें। (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)

    HighLights

    1. साल की शुरूआत रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से हुई।
    2. इसी साल भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीता।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Year Ender 2024 कुछ दिनों बाद कैलेंडर के पन्ने बदल जाएंगे और हम साल 2025 में दस्तक देंगे। साल 2024 में कई घटनाएं ऐसी हुईं जिससे कई बार हमारा मन खुशी से भर गया तो कई दफा हमारी आंखें नम हो गईं। 

    साल की शुरूआत में रामलला जहां 500 साल बाद एक बार फिर अयोध्या मंदिर में विराजमान हुए तो जून में लोकसभा रिजल्ट देखकर भाजपा भी दंग रह गई। वहीं, टी 20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने कमाल कर सबका दिल जीता तो गुकेश ने शतरंज में हमारा नाम रोशन किया।


    आइए, जानें खट्ठी-मिट्ठी यादों वाले इस साल में क्या कुछ खास हुआ...

    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

    इसी साल 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा की। वहीं, 17 अप्रैल को राम मंदिर में राम नवमी के अवसर पर राम लला का सूर्य तिलक किया गया।

    जिन दिग्गजों ने गर्व का करवाया एहसास 

    • 23 साल की मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में एयर पिस्टल शूटिंग में दो पदक जीतकर इतिहास रचा। मनु पहली ऐसी भारतीय एथलीट बनीं जिसने एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने का कारनामा किया। मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल में दो कांस्य पदक जीते थे।
    • इसी साल नवदीप सिंह को पैरा ओलंपिक के जेवलिन थ्रो इवेंट में पहला गोल्ड मिला। जीत के बाद नवदीप के जश्न का तरीका भी खूब चर्चा में रहा। उनका वीडियो भी काफी वायरल हुआ। 
    • ग्रैंडमास्टर डी.गुकेश विश्व के सबसे युवा शतरंज चैंपियन बने। 18 साल की उम्र में गुकेश ने खीताब जीतकर गैरी कास्परोव का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

    छह महीनें तक चली रॉयल शादी

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी इस साल खूब चर्चा में रहीं। अंनत की शादी एनकोर हेल्थकेयर के संस्थापक वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका से हुई।

    खबरें और भी

    विवाह की रस्में छह महीनें तक चली। शुरुआत प्रीवेडिंग इवेंट से हुई, जो 1 से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में हुआ। वहीं, शादी 12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुई। इस शादी में बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग, रिहाना, जोन सीना और इवांका ट्रंप जैसे कई दिग्गज शामिल हुए।

    इन्होंने दुनिया में बढ़ाया भारत का मान

    • इस साल संगीत की दुनिया में भी भारत का नाम रोशन हुआ। शंकर महादेवन के बैंड शक्ति के एलबम 'दिस मोमेंट' को बेस्ट म्यूजिक एलबम का अवार्ड मिला। ग्रैमी अवार्ड संगीत की दुनिया में सबसे बड़ा अवार्ड है। 
    • वहीं, निर्माता पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' को कान फिल्म फेस्टिवल में ज्यूरी अवार्ड से नवाजा गया।

    एक बार फिर मोदी सरकार

    4 जून को आए लोकसभा चुनाव परिणामों में एक बार फिर एनडीए की सरकार आई। हालांकि, इस बार भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला। 

    प्रियंका गांधी पहली बार बनी सांसद 

    लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट खाली कर दी थी। इसके बाद वहां दोबारा चुनाव हुए और प्रियंका गांधी ने जीत हासिल की। ये प्रियंका का पहला ही चुनाव था।

    भारत ने जीता T20 वर्ल्ड कप

    भारतीय क्रिकेट टीम ने इसी साल 30 जून को रोहित शर्मा की कप्तानी में बारबाडोस में साउथ अफ्रीका को हराकर T20 वर्ल्ड कप जीता।

    भारत 2023 में वन डे वर्ल्ड कप में भारत अपने घर में ही हारा था, जिसके बाद इस जीत ने भारतीयों को काफी खुशी दी। भारत ने इसी के साथ 11 साल का आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सूखा भी खत्म किया।

    यह भी पढ़ें- Year Ender 2024: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा से मालदीव के साथ तनाव तक, यहां देखें 2024 की सबसे चर्चित तस्वीरें